Bharat Express DD Free Dish

क्या हॉटस्पॉट ऑन करते ही खत्म हो जाएगा अनलिमिटेड डेटा! Airtle यूजर्स कर रहे शिकायत; जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एयरटेल यूजर्स अपने अनलिमिटेड 5G डेटा को हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइसेज में शेयर नहीं कर सकते. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कंपनी ने ऐसी किसी पाबंदी का एलान नहीं किया है.

Airtel, Hotspot Blocking, Unlimited 5G Data

Airtel Unlimited 5g Data: इंडियान टेलीकॉम मार्केट में इन दिनों कंपिनयों के बीच ‘Unlimited 5g Data’ देने की जबरदस्त होड चल रही है. देश की दिग्गज कंपनी भारती Airtel भी अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ ग्राहकों को धड़ल्ले से फ्री और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है. लोग भी इस डेटा का जमकर मजा ले रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्क्रीनशॉट ने खलबली मचा दी है. इस स्क्रीनशॉट के आधार पर दावा किया जा रहा है कि एयरटेल के अनलिमिटेड 5G डेटा को आप मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइसेज के साथ शेयर नहीं कर सकते.

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा?

इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में एयरटेल के नियम और शर्तों का हवाला देते हुए लिखा गया है कि ‘Unlimited 5G Data Offer’ के तहत यूजर्स अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन करके लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या परिवार के दूसरे फोन में डेटा शेयर नहीं कर पाएंगे. कई टेक एक्सपर्ट्स और पॉपुलर टिपस्टर्स ने भी इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है.

दावे के मुताबिक जैसे ही आप हॉटस्पॉट से कोई दूसरा डिवाइस कनेक्ट करेंगे अनलिमिटेड 5G काम करना बंद कर देगा. इसके बाद इंटरनेट आपके प्लान में मिलने वाले डेली 4G डेटा कोटा जैसे 1.5GB या 2GB रोज, से कटने लगेगा. इसके अलावा इस ऑफर में एक महीने में अधिकतम 300 GB डेटा की लिमिट होने की बात भी कही जा रही है जिसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. जो लोग ऑफिस वर्क या गेमिंग के लिए हॉटस्पॉट का भारी इस्तेमाल करते हैं वे इस खबर से काफी परेशान हैं.

ये भी पढ़ें- सोना हुआ और भी महंगा, लेकिन चांदी के खरीदारों के लिए राहत! जानिए क्या है खरीदारी का सही मौका

क्या है इस दावे का सच?

अगर आप भी इस खबर को सुनकर परेशान हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. दरअसल एयरटेल ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान या जानकारी जारी नहीं की है. सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे सूत्रों के मुताबिक ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. यूजर्स बिना किसी रुकावट के हॉटस्पॉट ऑन करके अपने दूसरे डिवाइसेज में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल आराम से कर पा रहे हैं. यानी जब तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आता तब तक सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों पर पूरी तरह भरोसा करने की जरूरत नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read