यूटिलिटी

Amazon Prime Day Sale 2023: इन स्‍मार्ट टीवी पर लगी है प्राइम सेल, मिल रहे यूट्यूब और OTT सपोर्ट वाले Smart TV, जानें कौन है बेस्ट

Amazon Prime Day Sale 2023 16 जून से शुरू हुआ है. सेल में Amazon ने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप समेत कई कैटेगरी के हजारों प्रोडक्ट्स पर आपको डिस्काउंट मिल रहा है. दो दिनों के इस सेल में प्राइम मेंबर को विशेष छूट और लाभ दिया जा रहा हैं. यदि आप भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह आपको लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. प्राइम डे सेल 2023 में Amazon से 10000 रुपये से कम में स्मार्ट टीवी पाने का मौका है. हम आपको Amazon India पर 10,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध Kodak औरIffalcon स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं. जानिए इन दोनों स्मार्ट टीवी में से कौन सा खरीदना फायदेमंद हो सकता है…

iFFALCON 80.04 सेमी (32 इंच)

ifalcon के 32 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्ट टीवी को ICICI और SBI बैंक ऑफर के साथ डिस्काउंट पर लिया जा सकता है. टीवी पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है.

iFFALCON (32 इंच) विशेषताएं

iFFALCON का 32 इंच स्क्रीन वाला टीवी एचडी रेडी (1366 x 768 पिक्सल) है और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. टीवी में A+ ग्रेड पैनल मिलता है. स्क्रीन डॉल्बी ऑडियो और HDR10 सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट हैं. इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में 1 यूएसबी पोर्ट और 1 हेडफोन आउटपुट मिलता है. इस टीवी में 24 वॉट साउंड आउटपुट देने वाले स्पीकर हैं जो डॉल्बी ऑडियो MS 12Y को सपोर्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें- अब यात्रियों को मिलेगा मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन, प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल, इंडियन रेलवे ने इस रेलवे स्टेशन पर शुरू की सेवा

यह सस्ता स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी के साथ आता है. इसमें स्क्रीन मिररिंग फीचर है. टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है. टीवी में 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर है. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं. कंपनी इस किफायती टीवी के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है.

कोडक (32 इंच) विशेषताएं

कोडक के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच की एचडी रेडी (1366 x 768) स्क्रीन है जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. इस स्मार्ट टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएबी पोर्ट हैं. टीवी बिल्ट-इन वाई-फाई फीचर्स के साथ आता है. कोडक के इस स्मार्ट टीवी में 30 वॉट का साउंड आउटपुट है जो सराउंड साउंड को सपोर्ट करता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

30 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

31 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago