Anand Mahindra सिर्फ 1 ही सोशल मीडिया ऐप का करते हैं इस्तेमाल, 1 करोड़ से अधिक हैं फाॅलोअर्स, जानिए इस ऐप का नाम

Anand Mahindra Birthday: आज आनंद महिंद्रा का 68वां जन्मदिन  हैं. उनका जन्म 1 मई 1955 को मुंबई में हुआ था. वह लंबे समय तक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन रहे हैं और उनके नेतृत्व में आज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा नई ऊंचाइयों को छू रही है. आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले पोस्ट डालते रहते हैं.

शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वे सिर्फ एक ही सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करते हैं. आज आनंद महिंद्रा का जन्मदिन दिन है इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सा सोशल मीडिया ऐप इस्तेमाल करते हैं और दूसरे ऐप पर उनका अकाउंट क्यों नहीं है.

आनंद महिंद्रा को केवल यही ऐप पसंद है

आनंद महिंद्रा के यंग और इनोवेटिव अंदाज की वजह से देश-दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन उनकी तारीफ कर चुके हैं. वह सोशल मीडिया ऐप ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, हमेशा कुछ प्रेरक बातें साझा करते हैं. आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा का अकाउंट ट्विटर के अलावा किसी और सोशल मीडिया ऐप पर नहीं है. यानी ये Facebook, Instagram और Snapchat जैसे ऐप्स पर मौजूद नहीं हैं.

ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं

आनंद महिंद्रा के ट्विटर अकाउंट को डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं. वह खुद सिर्फ 304 लोगों को फॉलो करते हैं. Mahindra & Mahindra के CEO सिर्फ अपनी कंपनी की गाड़ियाँ ही इस्तेमाल करते हैं. इसके पीछे उनकी सोच अपने ब्रांड को प्रमोट करने की है. उनका मानना ​​है कि अगर वे खुद के ब्रांड के वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो दूसरों को ऐसा करने के लिए कैसे प्रेरित करेंगे.

ये भी पढ़ें- SIM-swap fraud: फोन पर आया एक मिस्ड कॉल बना सकता है आपको कंगाल, साइबर ठगों के जाल में फंसने से कैसे बचें, जानें

महिंद्रा की ये कारें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं

महिंद्रा स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी कारों के लिए जानी जाती है. कंपनी की दोनों कारें भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में खूब बिक रही हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा निजी और व्यावसायिक उपयोग के लिए स्कॉर्पियो, बोलेरो और सफारी जैसे मॉडलों का निर्यात भी करती है. साल 2020 में लॉन्च हुई नई थार और नई जनरेशन स्कॉर्पियो-एन की भी बाजार में काफी मांग है.

Dimple Yadav

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

3 seconds ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

55 minutes ago