यूटिलिटी

Post Office: इस शानदार स्कीम से पैसा करें डबल, इतने समय में ही 5 के हो जाएंगे 10 लाख रुपए

Post Office Kisan Development Patra: आज के दौर में कई ऐसी स्कीम मौजूद है जिससे आप अपना पैसा डबल कर सकते है. अगर आप कम समय में अपना पैसा डबल करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम आ सकती है. क्योंकि अगर आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना के तहत निवेश करते हैं तो समय से पहले दोगुना पैसा निकाल सकते हैं. आपको बता दें कि किसान विकास पत्र की ब्याज दरें एक अप्रैल से ही बढ़ा दी गई हैं. जिसके बाद मैच्योरिटी समय से 5 महीने पहले आपकी राशि दोगुनी हो जाएगी. इसकी गारंटी डाकघर द्वारा दी जाती है. साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीम पूरी तरह से जोखिम मुक्त है.

पैसा 115 महीने में ही डबल किया जा सकता है

पोस्ट ऑफिस ने 1 अप्रैल से किसान विकास पत्र बचत योजनाओं पर ब्याज दर 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दी है. किसान विकास पत्र योजना पोस्ट ऑफिस ने पैसे को दोगुना करने के लिए ही शुरू की थी. लेकिन जब से ब्याज दरें बढ़ी हैं. मैच्योरिटी समय से 5 महीने पहले पैसा अपने आप दोगुना हो जाएगा. आपको बता दें कि पहले स्कीम के तहत पैसा दोगुना होने में 120 महीने लगते थे. लेकिन अब पैसा 115 महीने में ही डबल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Babita Kapoor Birthday: करिश्मा ने मां बबीता कपूर के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, करीना ने दिया रिएक्शन ‘उफ्फ्फ मम्मी कितनी हॉट थीं..’

सिर्फ 1000 रुपये से खोला जा सकता है केवीपी खाता

जानकारी के मुताबिक किसान विकास पत्र बचत योजना के तहत आप कम से कम 1000 रुपए से खाता खुलवा सकते हैं. वहीं स्कीम की खास बात यह है कि इसमें अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है. आप इसमें कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं. साथ ही आप एकल और संयुक्त दोनों खाते खोलकर योजना के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं. आपको बता दें कि ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 वयस्कों को शामिल करने का विकल्प है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

43 minutes ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

1 hour ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

1 hour ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

2 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

2 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

3 hours ago