यूटिलिटी

Bank Holiday September: सितंबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्दी निपटा लें काम

सितंबर महीना कुछ ही दिन में शुरू होने वाला हैं. इस महीने से त्योहार भी शुरू हो रहें और इस महीने बैंकों में काफी छुट्टियां होती हैं. अगर आप किसी वित्तीय काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो एक बार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक सितंबर महीने में कई त्योहार हैं. ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर बैंकों में कुल 16 दिन छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी सार्वजनिक क्षेत्र के अलावा निजी और सहकारी बैंकों में भी रहेगी.

बता दें कि इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपनी प्लानिंग करें, नहीं तो बाद में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं अगले महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट.

सितंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

3 सितंबर 2023 – रविवार पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
6 सितंबर 2023- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेंगे.
7 सितंबर 2023-  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
9 सितंबर 2023- दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
10 सितंबर 2023- रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी.
17 सितंबर 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
18 सितंबर, 2023 – विनायक चतुर्थी के अवसर पर बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे.
19 सितंबर, 2023-  गणेश चतुर्थी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
20 सितंबर 2023- गणेश चतुर्थी और नुआखाई के अवसर पर कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे.
22 सितंबर, 2023- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि, पणजी और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर 2023- चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
24 सितंबर 2023- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
25 सितंबर 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
27 सितंबर, 2023- मिलाद-ए-शरीफ के अवसर पर जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
28 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.
29 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद उन नबी के मौके पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

14 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

46 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago