देश

Mann ki Baat: चांद पर पहुंचने की सफलता पर PM मोदी ने सुनाई कविता, बोले- नए भारत की भावना का प्रतीक बना मिशन चंद्रयान

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narndra Modi) ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 104वें एपिसोड में देश को संबोधित किया. पीएम ने कार्यक्रम की शुरूआत यह कह कर की कि, “मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुआ है. सावन यानी महाशिव का महीना. चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा हो, उतना कम है. पीएम ने कहा कि चंद्रयान की सफलता ने सावन में उत्सव के माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि ”मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया है जो हर परिस्थिति में जीतना चाहता है और हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है.” पीएम मोदी ने इस मौके पर चंद्रयान 3 की सफलता पर एक कविता भी सुनाई.

पीएम मोदी ने सुनाई कविता

पीएम ने जो कविता सुनाई, वो इस प्रकार है. “आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी तो सूरज उगा है… दृढ़ निश्चय के साथ चलकर. हर मुश्किल को पार कर. घोर अंधेरे को मिटाने. अभी तो सूरज उगा है.”  23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं. मिशन चंदयान नए भारत के स्प्रिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है. हर हाल में जीतना जानता भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, ”लाल किले से मैंने कहा था कि हमें महिला नेतृत्व वाले विकास को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में मजबूत करना है. जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वहां असंभव संभव हो जाता है.” मिशन चंद्रयान भी नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है. इस मिशन में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर शामिल थीं.

यह भी पढ़ें-  Chandrayaan-3: इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने ‘प्रज्ञान रोवर’ को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों अहम हैं अगले दो सप्ताह

‘सितंबर का महीना भारत की क्षमता का गवाह बनेगा’

पीएम मोदी ने G20 पर बोलते हुए कहा कि, “सितंबर का महीना भारत की क्षमता का गवाह बनने वाला है. भारत जी-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह से तैयार है. 40 देशों और कई वैश्विक संगठनों के प्रमुख इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं” यह जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी होगी. उन्होंने आगे कहा कि “हमारी जी-20 की अध्यक्षता जनता की अध्यक्षता है जिसमें जनता की भागीदारी सबसे आगे है.”

एथलिटों को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई देते हुए कहा कि, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमारे युवा लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं. चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा.” मन की बात के अपने 104वें एपिसोड के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी और उनसे बातचीत की,

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद पर घिरी AAP सरकार, अमित शाह ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

पंजाब में नशे के कारोबार, गैंगस्टरवाद और बढ़ते अपराधों को लेकर सियासी घमासान तेज हो…

2 minutes ago

10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? असमंजस हुआ दूर, जानिए तिलक का सही शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि यह पर्व 10 नवंबर को…

9 minutes ago

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

9 minutes ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

16 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

29 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

32 minutes ago