होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सरकार करेगी गाड़ी जब्त (फोटो)
Old Vehicle Ban: प्रदूषण को लेकर गंभीर रुख अख्तियार कर चुकी सरकार अब पुराने वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. यही वजह है कि सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नई जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे नोएडा में एक फरवरी से अब ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू होने वाला है. इस अभियान के तहत अब अगर सड़क पर कोई पुरानी गाड़ी दिखाई दी तो उसको जब्त कर लिया जाएगा. शासन ने प्रशासन को ऐसे वाहनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल शासन की सख्ती के बाद गौतमबुद्ध नगर के ARTO प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने वाहनों के जब्तीकरण के लिए परिवहन विभाग ने 6 टीमों का गठन किया है. उन्होंने बताया कि एक्सपायरी डेट पार कर चुके 1 लाख 19 हजार वाहनों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें 23 सरकारी वाहनों को भी लिस्टेड किया गया है. ये ऐसे वाहन हैं जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन सरकारी वाहनों को नोटिस दिया गया है, उनमें जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस विभाग, जिला कोर्ट, ट्रेड टैक्स आयुक्त, परिवार कल्याण विभाग से लेकर सर्विलेंस मेडिकल डिपार्टमेंट की गाड़ियां शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-Job Loss: अब नहीं होगा नौकरी जाने का गम, वेतन की भरपाई के लिए कंपनियां लाई हैं यह विकल्प
आपको बता दें कि सरकार ने पिछले दिनों पुरानी पड़ चुकी गाड़ियों के लिए स्क्रैप नीति घोषित की थी. क्योंकि कुछ लोग और विभाग इस नीति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए अब जब्तीकरण अभियान की शुरुआत की गई है.
ये भी पढ़ें-Republic Day पर 4G Phone मुफ्त! 2 साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज, जानें डिटेल
आपको बता दें कि सरकार ने पिछले दिनों पुरानी पड़ चुकी गाड़ियों के लिए स्क्रैप नीति घोषित की थी. क्योंकि कुछ लोग और विभाग इस नीति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए अब जब्तीकरण अभियान की शुरुआत की गई है.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…