होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मेट्रो (फोटो)
Delhi Metro rule Change: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के दैनिक यात्री हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि अब आपको मेट्रो में सफर के लिए पॅाकेट में स्मार्ट कार्ड या टोकन रखने की जरूरत नहीं होगी. DMRC ने किराया वसूलने की तकनीक में बदलाव किया है. जानकारी के मुताबिक अब एंट्री और एग्जिट गेट पर क्यूआर कोड़ लगाए जाएंगे. जिनके माध्यम से यात्री सीधे अकाउंट से किराया पे कर सकेगा. DMRC के मुताबिक इससे यात्रियों को लंबी कतार से मुक्ति मिलने के साथ, स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कराने के झंझट से भी राहत मिल जाएगी.
दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अब यात्रियों की सुविधा के लिए नियमों में बदलाव कर रही है. मेट्रो नेटवर्क में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सुविधा करेगी. जिससे सीधे अकाउंट से किराया काट लिया जाएगा. इसके लिए आपको टोकन या कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी. जानकारी के मुताबिक पूरी दिल्ली में हर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन से भी किराया वसूला जाएगा. कोई भी यात्री फोन से क्यूआर को स्कैन करने के बाद पूरी दिल्ली में कहीं भी सफर कर सकता है.
DMRC अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में स्थित प्रति मेंट्रो स्टेशन पर एक अलग तरह का सॅाफ्टवेयर लगाया जाएगा. जो केवल एनएमसी कार्ड को ही रीड करेगा. यही नहीं इन गेट्स पर ही अकाउंट बेस्ड टिकट और नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC) के जरिए भी यात्रा करने की सुविधा जल्द मिलेगी. साथ ही क्यूआर कोड़ को पंच करके भी मेट्रो में सफर किया जा सकेगा.
गेट पर सॅाफ्टवेयर लगने के बाद आपको स्मार्ट कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी. यात्री सीधे अपने बैंक के रूपे डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल फोन से ही मेट्रो में एंट्री कर सकेंगे. साथ ही किराया सीधे बैंक अकाउंट से काट लिया जाएगा. वहीं गेट पर लगा क्यूआर कोड भी एनसीएमसी सिस्टम से जुड़ा होगा. जिसके माध्यम से आप क्यूआर को स्कैन करके भी सीधे किराया भर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Republic Day पर 4G Phone मुफ्त! 2 साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज, जानें डिटेल
डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक नई सुविधा शुरु करने के लिए तेजी से काम चल रहा है. पूरी दिल्ली के स्टेशनों पर मार्च अंत तक सुविधा शुरू करने का प्लान है. स्टेशन पर एंट्री के लिए सभी यात्रियों को शुरुआत में गाइड भी किया जाएगा. साथ ही विज्ञापन के माध्यम से भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही क्यूआर कोड लगे स्टीकर भी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे. ताकि यात्रियों को शुरुआत में ज्यादा परेशानी न हो.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…