Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन पर महंगाई से बड़ी राहत, इन लोगों को 400 रुपये सस्ता मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

LPG Gas Cylinder Price Update: केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन और ओणम त्योहार के मौके पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 400 रुपये तक कटौती की है. आम लोगों को 200 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा.

घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

केंद्र सरकार ने लोगो को बड़ी राहत दी है. जिसके तहत आज यानी 30 अगस्त 2023 से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कटौती का फैसला लिया गया है. अब आपको  14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 400 रुपये की राहत मिलने जा रही है. वहीं आम लोगों को एलपीजी सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती की गई है. वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा.

सरकार की ओर से मिलने वाला इस छूट का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9.6 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा. इस योजना के तहत 75 लाख रुपये और जोड़े जायेंगे. केंद्र सरकार की इस छूट से कुल 33 करोड़ एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फायदा होगा.

कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत?

केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये से कम हो गई है. 1103 से रु. नई दिल्ली में 903 भोपाल में 908 रुपये, जयपुर में 906 रुपये. कोलकाता में इसकी कीमत 1129 रुपये से घटकर 929 रुपये, मुंबई में इसकी कीमत 1102.50 रुपये से घटकर 902.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. इसी तरह चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup में रहा है टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान के हाथ आई केवल दो बार ट्रॉफी, आंकड़ों में देखें कौन है असली ‘सिकंदर’

मार्च में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे

मार्च 2023 में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में कीमत 1103 हो गई थी। जबकि इससे पहले 6 जुलाई 2022 को कीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थीं.

यहां 500 रुपये में गैस सिलेंडर

बता दें कि इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश पर का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है. इसे देखते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. वहीं, राजस्थान में 500 रुपये में गैस सिलेंडर की योजना लागू की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital