AI Image
Train Ticket Hacks: छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग खिड़की खुलते ही दिल्ली और मुंबई से बिहार जाने वाली ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. अगर आपको भी 8 नवंबर के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिला है, तो कुछ आसान और स्मार्ट रेलवे ट्रिक्स की मदद से आप यात्रा के लिए कंफर्म सीट हासिल कर सकते हैं.
छठ पूजा (8 नवंबर) के लिए दिल्ली और मुंबई से बिहार जाने वाली प्रमुख नियमित ट्रेनें पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं. इस भारी भीड़ के बावजूद यात्री IRCTC के विकल्प योजना, ऑटो-अपग्रेडेशन, अल्टरनेट स्टेशन कोटा, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों और तत्काल बुकिंग जैसी 5 आसान तकनीकों का इस्तेमाल करके कंफर्म रेल टिकट हासिल कर सकते हैं.
कुछ इन-बिल्ट विकल्पों के सही इस्तमाल से कंफर्म टिकट पा सकते
त्योहारों के मौसम में भारतीय रेलवे के 60-दिवसीय एडवांस रिजर्वेशन नियम के तहत 8 नवंबर की यात्रा के लिए बुकिंग शुरू होते ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है. दिल्ली से पटना, भागलपुर, दरभंगा, सहरसा जाने वाली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला, और बिहार संपर्क क्रांति जैसी प्रीमियम ट्रेनों में जगह नहीं बची है. वहीं मुंबई से चलने वाली एलटीटी-पटना, भागलपुर एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी यही हाल है. ऐसे में यात्री काफी परेशान हैं, लेकिन रेलवे के कुछ इन-बिल्ट विकल्पों का सही इस्तेमाल करके कंफर्म टिकट पाया जा सकता है.
3rd AC की खाली सीट आपको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल सकती
पहला तरीका है ‘विकल्प योजना’ का चयन करना. टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन को चुनने से यदि आपकी मूल ट्रेन में सीट पक्की नहीं होती, तो रेलवे ऑटोमैटिक उसी रूट की किसी अन्य ट्रेन या स्पेशल ट्रेन में आपको कंफर्म सीट अलॉट कर देता है. इसके साथ ही ‘ऑटो अपग्रेडेशन’ बॉक्स को टिक करना न भूलें, जिससे स्लीपर वेटिंग होने पर 3rd AC की खाली सीट आपको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल सकती है.
कोटा के जरिए भी अंतिम समय में कंफर्म टिकट हासिल कर सकते
तीसरा स्मार्ट तरीका है ‘अल्टरनेट स्टेशन कोटा’ का उपयोग करना. उदाहरण के लिए, दिल्ली से पटना की सीट फुल होने पर आगे के स्टेशन जैसे किऊल, मोकामा या बरौनी तक का टिकट खोजें और अपना बोर्डिंग प्वाइंट नई दिल्ली ही रखें. इसके अलावा, रेलवे द्वारा घोषित की जाने वाली ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों’ पर नजर बनाए रखें, जिन पर 60 दिनों का एडवांस बुकिंग नियम लागू नहीं होता. अंत में, यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे (AC) और 11 बजे (Sleeper) तत्काल व प्रीमियम तत्काल कोटा के जरिए भी अंतिम समय में कंफर्म टिकट हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें-त्योहारी सीजन से पहले खरीदारों के लिए राहत की खबर, इतने गिरे सोने-चांदी के दाम; जानें आपके शहर के ताजा रेट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




