सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों गजब का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी कीमतें आसमान छूने लगती हैं तो कभी अचानक धड़ाम से नीचे गिर जाती हैं. हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा, जहां कभी तेजी तो कभी मंदी का दौर जारी रहा. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं का क्या हाल है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के दाम
कमोडिटी मार्केट यानी कॉमैक्स (Comex) पर वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.39 प्रतिशत फिसलकर 4421.70 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है और इसके दाम 1.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66.950 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं.
भारतीय बाजारों में मिला-जुला रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर घरेलू बुलियन मार्केट में भी मिला-जुला असर देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज जहां सोने की कीमतों में नरमी आई है, वहीं चांदी ने ग्राहकों को थोड़ा झटका देते हुए छलांग लगाई है. भारतीय बाजारों में सोने का भाव लुढ़ककर करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया है (Gold Silver Price Today). इसके उलट, चांदी के तेवर थोड़े कड़े नजर आए और इसके दाम चढ़कर लगभग 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- आज से बंद होगा WhatsApp, करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका; तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट
MCX पर क्या है आज का ताजा भाव?
कारोबारी सत्र के दौरान एमसीएक्स पर सोना करीब 246 रुपये टूटकर 1,52,333 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर नजर आया. दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में सुबह के वक्त करीब 250 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 2,39,349 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड करती दिखी. बाजार के इस बदलते मिजाज को देखते हुए जानकारों का मानना है कि निवेशकों को हर उतार-चढ़ाव पर पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




