Bharat Express DD Free Dish

‘राहुल गांधी देश के योग्य नहीं,उनका सामाजिक बहिष्कार हो’, ऐसा क्यों बोल गए कपिल देव?

Kapil Dev Target Rahul Gandi: दिल्ली में हुई AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी लगातार निशाने पर आ रहे हैं. इब उन्हें उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव ने निशाने पर लिया है. साथ ही उन्हें देश के लिए नाकाबिल बताते हुए सामाजिक बहिष्कार करने का आवाहन किया है.

UP Minister Kapil Dev Target Rahul Gandi Over Youth Congress AI Summit Protest

Kapil Dev Target Rahul Gandi: मुजफ्फरनगर/नीरज: उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Aggarwal) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अब तक का सबसे तीखा और बड़ा हमला बोला है. दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके ‘सामाजिक बहिष्कार’ और उन पर ‘मुकदमे (FIR)’ दर्ज करने की मांग की है.

‘देश को अब Rahul Gandi की आवश्यकता नहीं’

शनिवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में 6 दिनों तक चला AI समिट एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि-

‘पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है. 5 लाख से ज्यादा लोगों ने समिट विजिट किया, लेकिन कांग्रेस यूथ ने इस शानदार प्रतिष्ठा को कलंकित करने का प्रयास किया. मुझे लगता है कि यह सब राहुल गांधी के निर्देश पर हुआ है.’

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandi) जिस प्रकार संसद के अंदर और बाहर भारत को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं, मुझे लगता है कि वे इस देश के योग्य नहीं हैं. अब देश को उनकी कोई आवश्यकता भी नहीं है. भारत की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने वाले ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए और इन पर मुकदमे दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

‘किसी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सत्ता पक्ष से इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश जी के चाहने से सरकार नहीं चल रही है, जनता ने हमें चुनकर भेजा है. भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत में है. थोड़ा धीरज रखिए, 2027 में भी बीजेपी की सरकार आ रही है. मुख्यमंत्री हों या डिप्टी सीएम, अभी किसी को इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: अतरौलिया जनता इंटर कॉलेज में आयोजित होगी महारैली, पूर्वांचल की राजनीति पर पड़ेगा असर

‘रंग में भंग डाला तो खैर नहीं’

इससे पहले कार्यक्रम में, मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 224 गरीब लाभार्थियों को उनके पक्के मकान की चाबियां सौंपी. करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने इन मकानों को लेकर उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी. आगामी त्योहारों को लेकर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली और रमजान का पर्व आ रहा है. लोग खुशी से त्योहार मनाएं, लेकिन ‘रंग में भंग’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम योगी कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त हैं. अगर किसी ने षड्यंत्र कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की, तो कड़ी कार्रवाई होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read