Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. अब ग्राहक घर बैठे पसंद का ब्रांड चुनकर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि बोतल लेने के लिए दुकान खुद जाना होगा.

Delhi Liquor App

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी

Delhi Liquor App: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और ठेके पर जाकर लंबी लाइनों में खड़े होने से तंग आ चुके हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है. अब आपको शराब खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर काटने और वहां खड़े होकर ब्रांड तलाशने की माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी. दिल्ली सरकार के उपक्रम ‘DSIIDC’ ने इसके लिए एक नया जुगाड़ निकाल लिया है, जिससे आपकी ये सारी टेंशन चुटकियों में खत्म हो जाने वाली है.

आ गया नया मोबाइल ऐप, घर बैठे होगी बुकिंग

दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही अपने फोन से अपनी पसंद की शराब का ब्रांड चुन सकते हैं और पेमेंट भी ऑनलाइन ही कर सकते हैं. यानी दुकान पर जाकर लाइन में लगकर छांटने वाला झंझट अब खत्म हो गया है.

क्या घर तक आएगी शराब?

यहां एक बात साफ कर देना बहुत जरूरी है कि इस ऐप का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप घर बैठे ऑर्डर करें और बोतल आपके दरवाजे पर डिलीवर हो जाएगी. होम डिलीवरी की सुविधा फिलहाल इसमें नहीं है.

होगा यह कि आप ऐप पर ऑनलाइन पेमेंट करके ऑर्डर बुक कर लेंगे, जिसके बाद आपको एक QR कोड मिलेगा. आपको खुद तय समय पर चुनी हुई दुकान पर जाना होगा, वह कोड दिखाना होगा और अपना सामान काउंटर से कलेक्ट करना होगा. इसके लिए आपके पास 48 घंटे का समय होगा, यानी पेमेंट करने के दो दिन के भीतर दुकान से बोतल पिक करनी ही होगी.

ये भी पढ़ें- पेंशन से लेकर गैस सिलेंडर तक… 1 नवंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भार?

इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

उम्र सीमा: ऐप का इस्तेमाल करने और शराब खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 25 साल होनी जरूरी है. आबकारी नियमों का पालन यहां भी सख्ती से लागू होगा.

स्टोर की लिमिट: यह सुविधा अभी सिर्फ DSIIDC के अपने आउटलेट्स (करीब 200 दुकानों) के लिए शुरू की गई है, इसलिए दिल्ली के हर ठेके पर यह मिलेगी ऐसा नहीं है. ऐप में देखकर ही स्टोर चुनें.

रिटर्न पॉलिसी नहीं है: एक बार आपने दुकान से बोतल ले ली, तो उसके बाद वह वापस या एक्सचेंज नहीं होगी. इसलिए पेमेंट करने से पहले ब्रांड, क्वांटिटी और स्टोर का नाम अच्छी तरह जांच लें. हालांकि, दुकान जाने से पहले अगर मन बदल जाए, तो आप ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital