Milk Price Hike: देश मे बढ़ती महंगाई के बीच अब देश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनी अमूल ने भी अब अपने दूध की कीमतों को बढ़ा दिया है. आज गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, दूध के दाम में प्रति लीटर तीन रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की गई है. इसके साथ ही बढ़े हुए नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.
कंपनी के अनुसार, दामों में हुई यह वृद्धि आज से ही की गई है. आइए जानते है की बढ़ोतरी के बाद कंपनी के विभिन्न उत्पादों में कितनी वृद्धि हुई है. अमूल के सबसे पसंदीददा उत्पाद अमूल गोल्ड की कीमत इस संशोधन के बाद 66 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं बढ़ी हुई दरों के साथ अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बात करें अमूल गाय के दूध की तो यह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसके अलावा अमूल ए2 भैंस का दूध पीने के लिए अब ग्राहकों को 70 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमत चुकानी होगी.
इसे भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक
कीमतों में बढ़ोतरी का यह है कारण
अमूल कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में ही दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की थी. कीमतों में वृद्धि को लेकर कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत के बढ़ने के कारण की जा रही है.
कंपनी द्वारा कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. बीते साल दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
संघ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने यह साफ किया कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी. नई दरें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली समेत अन्य बाजारों के लिए हैं. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…