Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Milk Price Hike: अमूल दूध पीना हुआ मंहगा, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू

Milk Price Hike: कीमतों में वृद्धि को लेकर कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत के बढ़ने के कारण की जा रही है.

Amul-Milk

Milk Price Hike: देश मे बढ़ती महंगाई के बीच अब देश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनी अमूल ने भी अब अपने दूध की कीमतों को बढ़ा दिया है. आज गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, दूध के दाम में प्रति लीटर तीन रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की गई है. इसके साथ ही बढ़े हुए नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.

अमूल के किस उत्पाद के कितने बढ़े दाम

कंपनी के अनुसार, दामों में हुई यह वृद्धि आज से ही की गई है. आइए जानते है की बढ़ोतरी के बाद कंपनी के विभिन्न उत्पादों में कितनी वृद्धि हुई है. अमूल के सबसे पसंदीददा उत्पाद अमूल गोल्ड की कीमत इस संशोधन के बाद 66 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं बढ़ी हुई दरों के साथ अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बात करें अमूल गाय के दूध की तो यह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसके अलावा अमूल ए2 भैंस का दूध पीने के लिए अब ग्राहकों को 70 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमत चुकानी होगी.

इसे भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक

कीमतों में बढ़ोतरी का यह है कारण

अमूल कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में ही दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की थी. कीमतों में वृद्धि को लेकर कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत के बढ़ने के कारण की जा रही है.

कंपनी द्वारा कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. बीते साल दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

संघ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने यह साफ किया कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी. नई दरें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली समेत अन्य बाजारों के लिए हैं. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital