Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Passport Apply Online: अब घर बैठे इस तरह बनवा सकते हैं पासपोर्ट, जानें क्या है ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका?

Passport Apply Online: पासपोर्ट बनाने के लिए पहले जहां लंबी लाइनें और ढेरों कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी, अब यही काम आप घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन या लैपटॉप से भी कर सकते हैं. यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दे रहे हैं.

Passport Apply Online

Passport Apply Online: आज के दौर में विदेश जाना कौन नहीं पसंद करता है. लेकिन विदेश जाने के लिए पासपोर्ट का होना बेहद जरूरी है. वैसे तो विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के साथ वीजा की भी जरूरत होती है. वीजा भी आपको पासपोर्ट बनाने के बाद ही मिलता है. पासपोर्ट आपकी नागरिकता को साबित करने वाला दस्तावेज होता है. ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना पासपोर्ट नहीं बनवाया है तो आप अब आराम से घर बैठे ही अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा प्रोसेस?

पासपोर्ट सेवा पोर्टल से करें शुरुआत

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले आप पासपोर्ट सेवा पोर्टल https:\\passportindia.gov.in पर जाएं. यहां पर नया अकाउंट बनाने के लिए न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें. मांगी गई बेसिक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

लॉगिन करें और फॉर्म भरें

रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें. फिर Apply for Fresh Passport\Re-issue पर क्लिक करें. इसके बाद एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भरने होंगे.

ये भी पढ़ें: डिलीट किए गए WhatsApp मैसेज अब नहीं रहेंगे छुपे! जानिए ग्रुप और पर्सनल चैट पढ़ने की Trick

पेमेंट और अपॉइंटमेंट

फॉर्म सबमिट करने के बाद Pay and Schedule Appointment का ऑप्शन दिखाई देगा. यहां से पासपोर्ट सेवा केंद्र या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें और आवश्यक फीस का भुगतान करें. पेमेंट के बाद एप्लिकेशन डाउनलोड करें जिसमें आपका Application Refrence Number और अपॉइंटमेंट डिटेल्स होंगी.

डॉक्युमेंट्स और वेरिफिकेशन

अपॉइंटमेंट की तारीख पर अपने साथ ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लेकर PSK/RPO जाएं। वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन की प्रोसेस होती है.

पासपोर्ट डाक से पहुंचेगा घर

एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कुछ ही दिनों में आपका पासपोर्ट आपते घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए आ जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital