Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LPG Cylinder: चुनावों के नतीजे आने से पहले गैस सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत

देश के पांच राज्यों का चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को सामने आ जाएंगे, लेकिन देश में गैस सिलेंडर के दाम फिर से बदलाव देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं?

LPG Gas Cylinder Price: प्रतीकात्मक तस्वीर

LPG Gas Cylinder Price: प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आने वाला है. ऐसे में अब महीने की पहली तारिख के दिन गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है. एक बार फिर से आम आदमी के जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है. बता दें कि 15 दिन के अंदर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है. पिछले महीने 16 नवंबर के दिन ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के बदलाव देखने को मिला थी. वहीं इससे पहले 1 नवंबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा देखा गया था.

महंगा हुआ गैस सिलेंडर

राहत की बात ये है कि इस बार इजाफा मामूली किया गया है. हम बात करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की तो इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसके दाम में बदलाव आखिरी बार अगस्त के महीनें में हुआ था. इस दौरान सरकार ने जनता को राहत देने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए की कमी की थी. तो आइए जानते है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितने का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें- PM Modi In UAE: दुबई में PM मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे, भारतीय समुदाय के लोगों में दिखा गजब उत्साह

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली इजाफा

देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अधिक वृद्धि नहीं हुई है. बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां गैस के दामों में 21 रुपए की गिरावट हुई है. साथ ही मुंबई में 21 रुपए की बढोत्तरी देखने को मिली है. पहले दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए थे जो अब कम होकर 1796.50 रुपए पर हो गया है. वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए हो चुकी है. साथ ही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 की वृद्धि देखने को मिली है. इसके दाम पहले 1885.50 रुपए थे जो अब बढ़कर 1908 रुपए हो गए हैं. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में जहां सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है वो है चेन्नई. यहां 26.5 रुपए के इजाफा के साथ दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए हो गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital