Bharat Express DD Free Dish

Gold Price Today: फिर 1.50 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड; जानें 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें सर्राफा बाजार पर टिकी हुई हैं. 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत भी ढाई लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर कारोबार कर रही है.

Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर लोगों के बढ़ते रुझान के कारण सोने की कीमतों में नया उछाल देखने को मिल रहा है. इसी के साथ चांदी के भाव भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोना एक बार फिर 1.50 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, जबकि चांदी की कीमतें भी ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर कारोबार करती दिखाई दे रही हैं. लगातार बढ़ती कीमतों ने शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

अलग- अलग शहरों में सोने के रेट और टैक्स में होता है अंतर

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की रणनीति सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन दे रही है. इसके अलावा डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी कीमती धातुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है. आज के बाजार में 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी कीमत 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक रहती है. वहीं 22 कैरेट सोने का उपयोग ज्वैलरी बनवाने में किया जाता है. अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘संचिता को इंडस्ट्री वाले हैरेस करते थे…’, एक्ट्रेस की मौत का सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्शन, भाई ने बड़े खुलासे कर खोली पोल

22 और 24 कैरेट सोने का रेट

24 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग 1.50 लाख रुपये से अधिक
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग 1.37 लाख रुपये के आसपास
चांदी (1 किलो): 2.50 लाख रुपये से अधिक

ग्राहक सोना- चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के भाव कर लें पता

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहती हैं तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशकों को बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए ही निवेश संबंधी निर्णय लेने चाहिए. वहीं ग्राहक सोने- चांदी की खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सोना और चांदी एक बार फिर चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read