Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में बंपर उछाल, चांदी रही स्थिर, यहां जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold And Silver Price Today:सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत क्या है.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: आज यानी 1 मई 2025 को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा.

चांदी की कीमत (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज भी चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा.

जानें एमपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 95,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read