Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, फीकी पड़ी चांदी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो चलिए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बीकने वाले सोने-चांदी की कीमत के बारे में.

Gold Silver Price Today, Delhi Gold Rate, Silver Rate Today

Gold Silver Price Today: आज से सावन का महिना शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है तो वहीं चांदी की कीमत में लगातार पांचवी बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज भी यहां चांदी की कीमत में लगातार पांचवी बार भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गरुवार को 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital