Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: आम जनता को बड़ी राहत! औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा दाम

शादियों के लिए गहने बनवाने या सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

Gold Silver Price Today, Gold price today, Silver rate today

Gold Silver Price Today: अगर आप भी शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए आज एक बेहतरीन मौका है. बुधवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद भारतीय बाजार में भी रौनक थोड़ी सस्ती हो गई है. ऐसे में दुकान पर जाने से पहले यह जान लीजिए कि आज आपके शहर में सोने के साथ-साथ चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा है.

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी का दाम?

देश के बड़े शहरों के सराफा बाजार की बात करें तो आज कीमतें आम जनता के बजट में आती दिख रही हैं. 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज मार्केट में इसका भाव ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

वहीं ज्यादातर गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड आज लगभग ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है. 18 कैरेट गोल्ड थोड़ा और सस्ता होकर करीब ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है.चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज यह बाजार में ₹2.22 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है.

जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद आई यह गिरावट उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो सही समय का इंतजार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- नितिन गडकरी क्यों बोले- ‘लोग नहीं जानते सही माइलेज नापना’? जानें ‘टैंक-टू-टैंक’ मेथड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी का माहौल

सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोने के दाम करीब 0.78% तक टूट गए हैं जिससे इसकी कीमत 31.60 डॉलर घटकर 4038.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी 0.73% की गिरावट के साथ 58.675 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read