आज सोने-चांदी की कीमत
Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजार के तमाम उतार-चढ़ाव का असर अब सीधे तौर पर सोने और चांदी के भाव पर दिखने लगा है. आज यानी 15 सितंबर 2026 को बुलियन मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ सोने की चमक थोड़ी और तेज हुई है, वहीं चांदी के दाम में नरमी आई है. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा आंकड़ों पर एक नजर जरूर डाल लेनी चाहिए.
वैश्विक बाजार में सुस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी दोनों ही दबाव में नजर आए. Comex पर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,351.60 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा. वहीं, चांदी के दामों में भी 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 63.950 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई. ग्लोबल मार्केट के इस सुस्त रुझान का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.
घरेलू बाजार पर सोने-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज घरेलू निवेशकों के लिए सोने के मोर्चे पर राहत भरी खबर है, क्योंकि इसके भाव चढ़े हैं. दिसंबर डिलीवरी वाला सोना बाजार में करीब 260 रुपये की तेजी के साथ 1,52,848 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया. इसके उलट, चांदी की चमक फीकी पड़ी है और यह 489 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,457 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर फिसल गई है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर ‘Hello’ बोलते ही क्या होगा? EPFO सदस्यों के लिए आई बड़ी खबर
बाजारों में क्या चल रहा है भाव
अगर खुदरा भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें, तो अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार बने हुए हैं:
24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,52,020 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है.
22 कैरेट सोना: इसकी कीमत करीब ₹1,39,352 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है.
18 कैरेट सोना: यह क्वालिटी बाजार में लगभग ₹1,14,015 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रही है.
वहीं दूसरी ओर, खुदरा बाजार में चांदी के भाव लुढ़ककर लगभग ₹2,32,340 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहे हैं.
अगर आप आने वाले दिनों में ज्वैलरी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार के इन रोज बदलते दामों पर पैनी नजर रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

