Urdu Conclave 2026

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी स्थिर, खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो चलिए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बीकने वाले सोने-चांदी की कीमत के बारे में.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, इस हफ्ते कीमतों में हुई गिरावट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read