Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम, यहां देखें दिल्ली से लेकर यूपी तक के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है, जो नए रिकॉर्ड बना रहा है. ऐसे में आइयें आज जानते है दिल्ली से लेकर मुंबई तक के क्या है ताजा रेट?

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी की प्लानिंग आम बात है. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. आज सर्राफा बाजार में दाम स्थिर बने हुए हैं. यानी कल की तुलना में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं Bankbazaar.com के मुताबिक आज के ताजा रेट.

सोने की कीमत (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में राहत की सांस ली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: आज के सोने-चांदी के रेट, शादी के मौसम में खरीदारी से पहले जान लें ताजा दाम

यूपी में सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 9,025 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 9,476 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital