Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है. सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट से आ रही कुछ सकारात्मक खबरों ने सोने की आसमान छूती कीमतों पर थोड़ा ब्रेक लगा दिया है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर आ रही पॉजिटिव खबरों से दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी है. जब भी दुनिया में शांति की उम्मीद बढ़ती है, निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगते हैं, जिससे कीमती धातुओं की डिमांड घटती है और इनके दाम नीचे आते हैं.
आज क्या हैं सोने-चांदी का दाम?
आज यानी शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने के तेवर काफी नरम दिखे. 24 कैरेट शुद्ध सोने की बात करें तो कल के मुकाबले इसमें प्रति 10 ग्राम करीब 400 से 500 रुपये की कटौती देखी गई है. इस गिरावट के बाद अब 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,55,900 रुपये से 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ गया है.
सोने के साथ-साथ आज चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी रही है. आज चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. खुदरा बाजार में आज चांदी प्रति 10 ग्राम लगभग 2,850 रुपये से 2,900 रुपये के बीच बिक रही है. चांदी का भाव प्रति किलोग्राम लगभग 2,85,000 रुपये से 2,90,000 रुपये के बीच बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- अब Facebook, Instagram और WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे; META लेकर आया प्लस वर्जन
क्यों अचानक सस्ता होने लगा सोना?
सर्राफा एक्सपर्ट्स की मानें तो आज सोने की कीमतें गिरने के पीछे केवल युद्धविराम की खबरें ही नहीं, बल्कि चार और बड़े कारण काम कर रहे हैं. सबसे पहली वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े पैमाने पर हो रही बिकवाली है, जिसके चलते ग्लोबल मार्केट पर सोने की कीमतें 2400 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गई हैं और इसका सीधा असर भारत के घरेलू बाजारों पर भी दिख रहा है.
दूसरी वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आ रही मजबूती है दरअसल जब भी डॉलर मजबूत होता है, तो बड़े निवेशक सोने के बजाय डॉलर में पैसा लगाना बेहतर समझते हैं जिससे सोने की वैश्विक मांग कम हो जाती है. इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में सोने ने तेजी के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे इसलिए अब जब कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं, तो बड़े निवेशक अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफावसूली करने में जुटे हैं.
इन सब के बीच भारत में शादियों का सीजन भी अब लगभग खत्म होने की कगार पर है, जिससे स्थानीय ज्वेलरी स्टोर्स पर खरीदारों की आमद कम हुई है और इस घटती लोकल डिमांड ने भी कीमतों को नीचे धकेलने का काम किया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

