Urdu Conclave 2026

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी! आज फिर नीचे गिरे दाम, चेक करें ताजा रेट

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव टूटने से ग्राहकों को राहत मिली है. जानिए देश के प्रमुख शहरों में क्या चल रहे हैं कीमती धातुओं के ताजा दाम.

Gold Silver Price Today

आज सोने-चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. आज यानी 25 अगस्त को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर मिल रहे हैं और बाजार में क्या कुछ चल रहा है.

MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भाव में 299 रुपये की नरमी आई है, जिसके बाद यह 1,62,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के दाम भी भारी फिसलान के साथ 1,607 रुपये टूटकर 2,42,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी सुस्ती छाई हुई है. गोल्ड 0.20% गिरकर 4,687 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी लगभग 0.96% फिसलकर 67.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान यह तय करेंगे कि बाजार की चाल आगे कैसी रहने वाली है.

सोने-चांदी के ताजा भाव

भारतीय बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में हल्की राहत मिली है. 24 कैरेट सोना 16,390 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 15,025 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है. इसके अलावा बात करें 18 कैरेट सोने के दाम की तो ये 12,281 से 12,296 रुपये प्रति ग्राम के बीच चल रहे हैं.

यदि आप 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ने के बाद यह करीब 1.73 लाख रुपये तक पड़ सकता है. वहीं चांदी का हाजिर भाव 260 रुपये प्रति ग्राम यानी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है.

ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन? फिटमेंट फैक्टर से बदल जाएगा पूरा गणित

क्यों आ रहे हैं दाम में उतार-चढ़ाव?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अमेरिकी डॉलर का रुख कैसा रहता है. पिछले हफ्ते अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड से जुड़े फैसलों की वजह से डॉलर में कमजोरी आई थी जिससे सोने के दामों में जोरदार तेजी आई थी. फिलहाल निवेशक हर एक ग्लोबल संकेतों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि उन्हें सही समय पर सही निवेश का मौका मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read