Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत क्या है.

Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले धड़ाम से गिरी सोने की कीमत, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए अपने शहर के ताजा रेट - भारत एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश (MP gold silver price) में सोना सस्ता हुआ; जानिए इंदौर (Indore) में आज का सोने का भाव (aaj ka sone ka bhav) क्या है। यहां देखें इंदौर सोने का रेट (Indore sone ka rate) और आज का सोना चांदी भाव (gold silver rates)।

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी भी रही स्थिर, जानें अपने शहर के ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital