Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगी आग, चांदी आज फिर लुढ़की; जानिए क्या है आपके शहर का ताजा भाव

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए आज मिली-जुली खबर है. जहाँ एक तरफ 24 कैरेट सोना ₹1,38,860 के पार निकल गया है, वहीं चांदी ₹5,000 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. एक्सपर्ट्स इसे खरीदारी का सुनहरा मौका मान रहे हैं.

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Rate Drop

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय बाद चांदी में लगातार गिरावट देखने तो मिल रही है. वहीं सोने के दामों में आज बढ़त देखने को मिली हैं. चलिए आपको बताते हैं आज के ताजा दाम क्या हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,26,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 650 से 700 रुपये की बढ़त हुई है.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि आज चांदी में लंबे समय बाद लगातार गिरावट दिर्ज की गई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,49,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 2,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. यानी आज चांदी के दामों में पूरे 5,000 रुपये की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: चांदी लुढ़की, सोने के दाम में भी बड़ी गिरावट; जानें क्या हैं आज के ताजा भाव

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,26,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 650 से 700 रुपये की बढ़त हुई है.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,26,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 650 से 700 रुपये की बढ़त हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read