Urdu Conclave 2026

Gold-Silver Price Today: खरीदारों की मौज! औंधे मुंह गिरी चांदी, सोने की कीमतों में भी आई गिरावट; जानें आज के ताजा भाव

शादियों के सीजन के बीच ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है. चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जबकि 22 और 24 कैरेट सोने के दाम भी कम हुए हैं. जानिए आपके शहर में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिला है. चांदी ने लंबे समय बाद चाल बदल ली और दामों मे गिरावट आई है, तो वहीं सोने के दामों में भी आज मामुली गिरावट आई है. चलिए आपको बताते हैं आज के ताजा दाम क्या हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामुली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज 200 रुपये की मामुली गिरावट हुई है.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए चांदी के भाव की तो बता दें कि आज चांदी ने लंबे समय के बाद अपना चाल बदली है. आज चांदी में पूरे 3,000 रुपये की गिरावट आई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में चांदी के दाम कहां जाते है. क्या ये दाम गिरेंगे या बढ़ेंगे ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन शादी के सीजन के बीच चांदी में आई ये गिरावट खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- खरीदारी के लिए तैयार रखें अपना कार्ड! Amazon की नई सेल में कौड़ियों के दाम मिल रहे हैं ये बड़े ब्रांड्स

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामुली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज 200 रुपये की मामुली गिरावट हुई है.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामुली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज 200 रुपये की मामुली गिरावट हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read