Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सुस्ती के बीच आज 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और चांदी के ताजा भाव क्या हैं, जानिए पूरी डिटेल.

Gold Silver Price Today

आज सोने-चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ऐसी कीमती धातुएं हैं, जिनके भावों का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. कब दाम आसमान छू लें और कब धड़ाम से नीचे गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. अगर आपने भी गोल्ड या सिल्वर खरीदने का मन बनाया है, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. पिछले दिन यानी सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसका असर आज भी देखने को मिल रहा है. कल जहां सोना करीब 4,000 रुपये सस्ता हुआ था, वहीं चांदी में तो 7,500 रुपये तक की बड़ी गिरावट आई थी. आइए जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं.

MCX पर भी लुढ़के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स (Comex) पर नजर डालें, तो वहां भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है. कॉमेक्स पर सोना मामूली गिरावट के साथ करीब 4,166 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी के भाव में करीब 1% से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 61 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है.

घरेलू मोर्चे पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सुस्ती छाई हुई है. अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ लगभग 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास नजर आ रहा है, जबकि चांदी भी करीब 1,400 रुपये फिसलकर 2,26,306 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

क्या है अलग-अलग कैरेट के भाव?

अगर आप आज ज्वैलरी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो बाजारों में अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं:

24 कैरेट सोना: लगभग 1,47,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

22 कैरेट सोना (आम तौर पर जेवर के लिए): करीब 1,35,273 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

18 कैरेट सोना: लगभग 1,10,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.

चांदी: भारतीय बाजार में चांदी के भाव करीब 2,26,240 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

क्यों धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव?

कीमती धातुओं में आई इस अचानक बड़ी गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाएं बड़ी वजह बनी हैं. जानकारों के मुताबिक, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के एक प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल मच गई थी. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और परमाणु चर्चा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, जिसके खारिज होने के बाद निवेशकों का रुख बदला और सोने के दाम 4,200 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गए.

त्योहारों के सीजन से पहले कीमतों में आई यह नरमी उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया मौका साबित हो सकती है जो लंबे समय से खरीदारी करने का सोच रहे थे. हालांकि, बाजार में निवेश करने या खरीदारी करने से पहले अपने नजदीकी सर्राफा बाजार के ताजा और सटीक भाव जरूर जांच लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest