होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Senior Citizen Savings Scheme: लघु बचत योजना के तहत कई योजनाएं शुरू की गई हैं. वरिष्ठ नागरिक योजना उनमें से एक है. इस योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज और टैक्स लाभ दिया जाता है. इस महीने के अंत तक छोटी बचत योजनाओं में बदलाव को देखकर लोगों को उम्मीद है कि सरकार वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का ब्याज बढ़ा सकती है.
पिछले साल दिसंबर में या पिछली तिमाही में इसे लेकर बदलाव किया गया था. पिछली तिमाही के दौरान सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के साथ ही कई अन्य सेविंग्स स्कीम्स के ब्याज में इजाफा हुआ था. इस योजना में फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान नीतिगत दरों में तेज वृद्धि हुई है, जबकि इसके विपरीत वरिष्ठ नागरिक बचत योजना या लघु बचत योजनाओं के ब्याज में धीमी गति से वृद्धि हुई है. वहीं, महंगाई दर में बढ़ोतरी का भी इस पर असर पड़ सकता है. कुछ जानकारों का मानना है कि सरकार एक बार फिर इसे बढ़ा सकती है.
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पिछली तिमाही में ही सरकार ने छोटी बचत योजनाओं का ब्याज बढ़ा दिया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस तिमाही सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का ब्याज नहीं बढ़ाएगी. पिछले साल दिसंबर में इस स्कीम का ब्याज बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, वॉर क्राइम का आरोप
अगर वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करते हैं तो अब वे 15 लाख की जगह 30 लाख तक निवेश कर सकेंगे. फरवरी में पेश इस बजट के दौरान सरकार ने इसमें निवेश की सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है. इस योजना के तहत आप पोस्ट ऑफिस या बैंक जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…