यूटिलिटी

Government Yojana: महिलाओं को इस स्कीम में मिलेंगे 6 हजार रुपये, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

Government Scheme: केंन्द्र सरकार लगातार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही हैं. इसी क्रम में अब महिलाओं को भी आर्थिक मदद के लिए केन्द्र सरकार ने एक स्कीम तैयार किया है. जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की मदद दी जाएगी. यह रकम केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को ही दी जाती है. परिवार का कोई अन्य सदस्य इसका लाभ नहीं उठा सकता है. जिन महिलाओं के पास रोजगार का साधन नहीं है वह इस योजना से लाभ उठा सकती है.

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना देशभर में पैदा हो रहे कुपोषित बच्चों को रोकने के लिए चलाई गई है. इसके तहत गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है. सरकार 6 हजार रुपये बच्चों के देखभाल और बीमारी को रोकने के लिए देती है. इस योजना के लिए गर्भवती महिलाओं की आयु 19 साल से कम नहीं होनी चाहिए.

कहां करें आवेदन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गई थी. इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले ऑफलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद गर्भवती महिलाओं को यह रकम तीन किस्त में दी जाती है. वहीं आखिरी किस्त 1 हजार रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है. इस स्कीम के पहले चरण में 1 हजार रुपये, दूसरे चरण में 2 हजार और तीसरे चरण में 2 हजार रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं.

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है. अगर इसके आवेदन में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर कॉल कर सकते हैं. यहां आपके सभी समस्‍याओं को सामाधान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:राखी सावंत की खुशियों पर लगा ‘ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो राखी सावंत ने सीएम योगी का किया धन्यवाद

कैसे करें आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जा सकते हैं. यहां आप योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आप आवेदन कर सकते हैं और संबंधित कार्यालय में जमा करा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Akansha

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

12 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

21 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

47 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

47 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

55 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago