यूटिलिटी

Holi Special: सावधान! मार्केट में आई नकली हर्बल कलर, ऐसे करें मिलावटी रंगों की पहचान

होली का त्योहार आने वाला है. आज से महज 11 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाने वाला है. जिसके लिए  तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. कई शहरों में एक सप्ताह पहले ही रंगों  से होली शुरू हो जाती है. लेकिन क्या आपको पता है  मार्केट में नकली हर्बल कलर्स की खेप आ गई है. लेकिन हम यहां आपको असली व नकली रंगों की बेहद आसान तरीके से जांच करना बताने जा रहे हैं. जिसके बाद आप घर पर ही कलर्स की जांच कर सकते हैं.

रंगों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान

नकली, मिलावटी केमिकल से बने रंगों का इस्तेमाल त्वचा के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है. इन रंगों में मौजूद कांच और धूल के कण भी हवा की गुणवत्ता को खराब करने का काम करते हैं. रंगों के अलावा होली में गुलाल का प्रयोग किया जाता है जिसमें ये पदार्थ होते हैं. जानकारों के मुताबिक इन नकली और मिलावटी गुलाल के इस्तेमाल से हवा में कलर पार्टिकुलेट की मात्रा भी बढ़ जाती है. इससे सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है. बाजार में असली और नकली रंगों की पहचान के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Railway: भारत का सबसे छोटा रेल रूट, केवल 3 किलोमीटर के लिए देने पड़ते हैं 1,255 रुपये!

ये है जांच का तरीका

रंग को पानी में घोलकर इसकी पहचान की जा सकती है. बाजार से रंग लेने से पहले उसकी थोड़ी सी मात्रा पानी में डाल दें, अगर रंग पानी में आसानी से घुल जाता है तो वह जैविक या प्राकृतिक रंग हो सकता है. नकली या मिलावटी रंग पानी में पूरी तरह नहीं घुलते. बहुत चमकीले रंग भी प्राकृतिक नहीं होते हैं. बाजार में रंग खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप ज्यादा चमकीले रंग न खरीदें. दरअसल, रंगों में चमक लाने के लिए इसमें कांच के कण भी मिलाए जाते हैं. बाजार से रंग खरीदते समय इसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली अनेक सामग्रियों के बारे में अवश्य पढ़ लें. पैकेट में बिकने वाले रंगों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री लेबल पर लिखी होती है. रंगों की गंध से आप असली और नकली रंगों की पहचान कर सकते हैं. अगर रंगों से पेट्रोल या स्प्रिट की गंध आ रही है तो यह मिलावटी रंग हो सकते हैं. 

                                    

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago