देश

Delhi: MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बवाल, आप पार्षद ने बीजेपी के पार्षद को जड़ा थप्पड़, Video Viral

MCD Standing Committee Election: दिल्ली MCD जंग का मैदान बनती जा रही है. जैसे-तैसे करके 80 दिनों के बाद दिल्ली की जनता को मेयर और डिप्टी मेयर मिल पाया. वहीं अब MCD में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर जमकर बवाल शुरू हो गया है. यहां कमेटी के चुनाव के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में जोरदार हंगामा चल रहा है. यहां तक की बात मारपीट जा पहुंची है. दोनों पार्टियों के पार्षद अब एक दूसरे पर काफी पानी के बोतल तो कभी कुछ और फेंक रहे हैं. बीजेपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सदन में बवाल के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के एक पार्षद (देवेंद्र) ने बीजेपी के पार्षद को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी के पार्षद प्रमोद गुप्ता को थप्पड़ पड़ रहे हैं.

‘सीट को लेकर शुरू हुआ था हंगामा’

वहीं अब मामले में बीजेपी ने आप पार्टी को जमकर घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि “स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए आप की तरफ से चार और बीजेपी की तरफ से तीन नामांकन दाखिल किए गए थे. हंगामा इसलिए हुआ, क्योंकि आप को पता था कि वो 1 सदस्य की सीट खो रहे हैं. इसलिए उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में उन्होंने मोबाइल फोन की अनुमति दे दी. इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो गई. हमने विरोध किया लेकिन वो नहीं माने. MCD के मेयर ने पक्षपातपूर्ण काम किया है.”

यह भी पढ़ें-     “भारत भविष्य के लिए उम्मीद देता है, भले दुनिया कई संकटों का समना कर रही हो”- बिल गेट्स 

मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया पर लगाया आरोप

बीजेपी सांसद ने आगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुआ कहा कि “उन्होंने दोपहर में ही हंगामा करने का संकेत दे दिया था. इससे पता चलता है कि उन्होंने इसकी योजना बनाई थी. मुझे पता चला है कि हमारे पास 113 वोट थे, लेकिन हमें 116 वोट मिले. इसका मतलब है कि AAP के लोगों ने ही भ्रष्टाचार को वोट नहीं दिया.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago