होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
होम लोन
Home Loan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट में कई बार बढ़ोतरी के कारण होम लोन की ब्याज दर में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. लोन के ब्याज में इजाफा होने से EMI भी बढ़ चुकी है. अगर आप सस्ता होम लोन की तलाश कर रहे हैं तो यहां कुछ बैंकों के बारे में जानकारी दी जा रही है कि कौन सा बैंक आपको होम लोन के बदले सस्ता लोन दे रहे हैं और एक लाख रुपये के कर्ज पर आपको कितनी ईएमआई चुकानी होगी?
पंजाब नेशनल बैंक होम लोन पर 8.75 फीसदी के न्यूनतम ब्याज पर लोन दे रहा है. इसकी दरें 8 दिसंबर, 2022 को अपडेट की गई थीं. इससे पहले यह रेट 8.40 प्रतिशत थी. एक्सिस बैंक होम लोन पर 8.95 फीसदी का वसूल कर रहा है, जो पहले 8.60 प्रतिशत था.
HDFC बैंक होम लोन पर 9.50 के न्यूनतम ब्याज पर होम लोन दे रहा है, जो पहले 8.60 फीसदी थी. इसी तरह इंडियन बैंक का होम लोन ब्याज दर 9.65 प्रतिशत हो चुका है, जो 8 दिसंबर से पहले 8.60 फीसदी था. बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन पर 10.20 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है, जो 8 दिसंबर से पहले 8.60 प्रतिशत था. एसबीआई टर्म लोन कम से कम होम लोन पर 9.40 फीसदी का ब्याज ले रहा है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक 9.70 फीसदी का ब्याज वसूल कर रहा है. आइए जानते हैं आपको 1 लाख पर कितनी ईएमआई चुकानी होगी.
अगर आप इन बैंकों से 1 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो अलग-अलग टेन्योर के लिए ईएमआई भी अलग-अलग होगी. अगर होम लोन पर 8 प्रतिशत ब्याज है तो 10 साल के लिए मंथली ईएमआई 1,213 रुपये, 9 फीसदी ब्याज पर 1,267 रुपये, 10 फीसदी ब्याज पर मंथली किस्त 1,322 रुपये होगी.
इसी तरह 15 साल के टेन्योर पर 8, 9 और 10 प्रतिशत ब्याज पर क्रमश: 956 रुपये, 1014 रुपये और 1075 रुपये मंथली ईएमआई भरना होगा.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…