यूटिलिटी

ट्रेन चलने के 10 मिनट बाद तक नहीं पहुंचे तो कैंसिल हो जाएगा टिकट, जानें रेलवे का नया नियम

Indian Railway Ticket:इंडियन रेलवे आए दिन अपने यात्रियों के लिए नियम बदलती रहती है. रोजाना देश में करोंड़ो यात्री एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं. इसलिए रेलवे कई तरह के नियम बनाती रहती है, जिसकी वजह से कई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं शहरों में ट्रेफिक जाम की बढ़ती समस्या के कारण भी कई लोग समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. जिसकी वजह से टीटीई यात्रियों का अगले स्टेशन तक इंतजार कर लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए एक ऐसा नियम तैयार किया है जिसमें अगर यात्री 10 मिनट में अपने सीट पर नहीं पहुंच पाते हैं तो उनका टिकट किसी दूसरे यात्री को दे दिया जाएगी या फिर उनकी टिकट भी कैंसल की जा सकती है. तो आइए जानते है कि आखिर क्या है रेलवे का नया नियम.

क्या है रेलवे का नया नियम?

रेलवे ने यात्रियों के लिए यह नियम बनाया है कि अब यात्री को जिस स्टेशन से ट्रेवल शुरू करना है, उसी स्टेशन से ट्रेन में सवार होना पडे़गा. टीटीई की जांच में अगर कोई यात्री अपनी सीट पर नहीं मिला तो वह 10 मिनट तक उसका इंतजार करेगा. इसके बाद रिकॉर्ड में उसकी अनुपस्थिति दर्ज कर ली जाएगी और फिर उस यात्री का टिकट कैंसिल कर ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्री को उसकी सीट दे दी जाएगी.

अब हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए टिकट होगा चेक

बता दें कि अभी तक टीटीई अपने साथ मौजूदा यात्रियों की पेपर लिस्ट पर उनकी हाजिरी मार्क करता था. इतना ही नहीं इस प्रक्रिया में वह यात्री के आने का अगले स्टेशन तक इंतजार कर लेता था. लेकिन अब उसे हैंड हेल्ड टर्मिनल दिया जा चुका है. जिसके जरिए वह यात्रियों का टिकट चेक कर उनके आने या न आने की डिटेल भरता है. उनकी यह डिटेल साथ-साथ भारतीय रेलवे के रिकॉर्ड में भी दर्ज होती रहती है.

ये भी पढ़ें:बारिश के मौसम में आंखों में क्यों फैलता है यह इंफेक्शन, दिल्ली में बाढ़ के बाद मंडरा रहा Pink Eyes का खतरा, जानें उपाय

दैरी करने से कैंसिल हो सकता है टिकट

अब टिकट बुक कराने के बाद यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन से ही ट्रेन में चढ़कर अपनी सीट पर पहुंचना होगा. ऐसा न करने पर उनका टिकट कैंसिल कर दूसरे यात्रियों को दिया जा सकता है. हालांकि, कई बार भीड़ में फंसने पर टीटीई को पैसेंजर की सीट पर पहुंचने में देर हो सकती है, लेकिन ऐसे में यात्री को थोड़ा एक्सट्रा समय मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago