Bharat Express DD Free Dish

अगर आपको भी भूकंप के झटके हुए महसूस तो घबराएं नहीं, अब दिल्ली पुलिस करेगी आपकी मदद, इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

Delhi: भूकंप के झटके महसूस होने के बाद दिल्लीवाले डरे हुए हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और लोगों के सुरक्षित होने की उम्मीद जताते हुए मदद का ऑफर दिया है.

Delhi Earthquake

भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Delhi Earthquake: देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, जिसका केंद्र धौलाकुआं के पास झील पार्क के नजदीक था. झटकों की वजह से दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, मथुरा और आगरा तक हलचल महसूस की गई. हालाँकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन इसका केंद्र दिल्ली में होने के कारण झटके तेज महसूस हुए. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों का डर कम करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है?

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया. ट्वीट में लिखा गया, “हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी सुरक्षित हैं. अगर किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो डायल 112 पर कॉल करें.” साथ ही, #Earthquake हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया. दिल्ली पुलिस का यह कदम डरे हुए लोगों की सहायता के लिए उठाया गया है.

सुबह 5:36 बजे आया भूकंप

गौरतलब है कि दिल्ली में भूकंप का अहसास सुबह 5:36 बजे हुआ, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. इसका असर दिल्ली के अलावा आस-पास के कई शहरों जैसे मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, मथुरा और आगरा तक में भूकंप का झटका देखने को मिला. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूकंप की तीव्रता भले ही कम थी, लेकिन इसका केंद्र दिल्ली में होने के कारण प्रभाव ज्यादा महसूस किया गया.

यह भी पढ़ें: कल से लागू हो रहा FASTag का नया नियम, Low Balance या फिर भुगतान में देरी पर लगेगा जुर्माना, जानें बदलाव से जुड़ी हर जानकारी

लोगों ने दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद

दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें धन्यवाद दिया. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने ट्विटर पर ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी. नरेश बंसल नाम के एक यूजर ने लिखा कि भूकंप के बाद स्ट्रीट लाइट बंद हो गई. वहीं, हरेंद्र कुमार और मोनू नाम के यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद कहते हुए लिखा, “बहुत-बहुत आभार, इसी तरह लोगों का ध्यान रखें.” दिल्ली पुलिस का यह कदम लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए काफी सराहनीय माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read