Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर आप भी बुक कर रहे हैं रेलवे का टिकट तो अपनाएं ये आसान तरीका, तुरंत होगा कन्फर्म

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक मास्‍टरलिस्‍ट फीचर उपलब्‍ध कराई गई है. इसकी मदद से आप आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं.

Indian Railway: गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग अपने फैमिली के साथ सफर का प्लान करते है जिसे लेकर ट्रोनों में ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में रेलवे ट्रेनों से लेकर कई सुविधाएं प्रोवाइड कराता है.यात्रियों की संख्या को मैनेज करने के लिए डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जाती है. इतना ही नहीं कई लोग हड़बड़ी में ट्रेन का टिकट बुक कराते है जिसकी वजह से कंफर्म टिकट नहीं बल्कि वेटिंग टिकट मिलता है. ऐसे में रेलवे ने कुछ ऐसा प्लान किया है जिसकी सुविधा से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी. तो आइए जानते हैं कैसे करें तत्काल ट्रेन बुकिंग.

कैसे करें टिकट बुकिंग

  • टिकट काउंटर खुलने से पहले ही वेबसाइट पर लॉगिन कर लें.
  • अब पैसेंजर की पूरी डिटेल सबमिट कर दें.
  • डिटेल भरने के बाद यात्रा की जानकारी भरें.
  • इसके बाद यात्रा की तारीख सेलेक्‍ट करें.
  • अब आप तत्‍काल कैटेगरी सेलेक्‍ट करके ट्रेनों की लिस्‍ट चेक कर सकते हैं.
  • ट्रेन चुनने के बाद EC/ 2AC/ 3AC/ CC/ SL/ 2S क्‍लास को चुनें
  • अब बुक पर क्लिक करें और अगले प्रॉसेस में पेमेंट करें.

कब खुलती है तत्काल बुकिंग विंडो

अगर आप रेलवे के लिए टिकट बुक कराने जा रहे है तो यह जान ले कि एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और फर्स्ट क्लास जैसे क्लास के लिए बुकिंग विंडो सुबह 10 बजे खुलती है. वहीं, स्लीपर क्लास के लिए स्लॉट सुबह 11 बजे खुलता है. हर क्लास के लिए कुछ सीट्स तत्काल बुकिंग के लिए रिजर्व रखी जाती हैं.

ये भी पढ़ें:Scorching heat In Mexico: मेक्सिको में बढ़ रहा है गर्मी का प्रकोप, 112 लोगों की हो चुकी है मौत

भारतीय रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई गई मास्‍टरलिस्‍ट फीचर

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक मास्‍टरलिस्‍ट फीचर उपलब्‍ध कराई गई है. इसकी मदद से आप आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं. यह फीचर आपकी मदद करेगा. Masterlist Feature से आप जिसकी टिकट बुक करनी है उसकी डीटेल्स पहले से भरकर रख सकते हैं. ऐसे में जैसे ही तत्‍काल विंडो खुलेगा, आपका टिकट आसानी और जल्‍द से बुक हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital