Bharat Express DD Free Dish

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए अहम चेतावनी, CERT-In ने जारी किया अलर्ट

CERT-In ने अपने नोट  एडवाइजरी  CIVN-2025-0330 में Windows, mac OS, and Linux के लिए Google Chrome की कमजोरियों को बताया.

CERT-In ने अपने नोट  एडवाइजरी  CIVN-2025-0330 में Windows, mac OS, and Linux के लिए Google Chrome की कमजोरियों को बताया.

क्रोम यूजर्स को खतरा

अगर आप गूगल क्रोम यूजर हैं, तो ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, भारत की साइबर सुरक्षा टीम, कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी कर साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई चेतावनी दी है.

हाई रिस्क के तौर पर किया हाईलाइट

CERT-In ने अपने इस एडवाइजरी में गूगल क्रोम ब्राउजर की दो गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है. इन कमजोरियों को CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224 के रूप में पहुंचाया गया है, जिसमें इस गंभीरता को “हाई रिस्क” के तौर पर हाईलाइट किया गया है.

CERT-In ने Windows, macOS, और Linux प्लेटफॉर्म पर गूगल क्रोम के यूजर्स को इस खतरे के बारे में चेतावनी दी है.

क्या है CERT?

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) एक सूचना सुरक्षा टीम है, जो साइबर सुरक्षा की घटनाओं, जैसे नेटवर्क और डेटा हैकिंग, से निपटने के लिए जिम्मेदार होती है. ये टीम सिस्टम में कमजोरियों का ऑडिट और पहचान कर इस बात की पुष्टि करती हैं कि सॉफ्टवेयर अपडेटेड और सेफ हैं या नहीं.

हैकर्स दूर बैठे कर सकते हैं हमला

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने बताया कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स किसी भी इनसिक्योर सिस्टम पर दूर बैठकर हमला कर सकते हैं. इससे यूजर्स के डेटा और सिस्टम तक पहुंच बन सकती है. इन कमजोरियों की वजह से साइबर हमलावर रिमोटली क्रोम ब्राउजर के जरिए यूजर्स की एक्टिविटी कंट्रोल कर सकते हैं.

आपको बतादें, यह खतरा टाइप कन्फ्यूजन नाम की एक तकनीकी समस्या की वजह से होती है, जो कोड के गलत डेटा टाइप का उपयोग करने पर हो सकता है.

ब्राउजर को तुरंत करें अपडेट

गूगल ने इन सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए स्टेबल चैनल को अपडेट कर दिया है, और जल्द ही सभी यूजर्स को इस अपडेट का लाभ मिल जाएगा इसलिए. आप आप गूगल क्रोम यूजर हैं, तो इससे बचने के लिए अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट कर डिवाइस को सुरक्षित कर लें.

ये भी पढ़ें: रूम हीटर खरीदने की कर रहें है तैयारी, तो ध्यान में रखें ये बाते

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read