होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दुनिया में भारतीय रेलवे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में आता है. भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या लगभग 8000 है. बता दें भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. वहीं हर साल सरकार सरकार इनमें से कुछ स्टेशनों का पुनर्विकास करती रहती है. साथ ही हमारे देश में कुछ स्टेशन ऐसे भी हैं जो अपनी किसी न किसी खूबी के कारण मशहूर हैं.
भारतीय रेलवे इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रही है. रेलवे की इन ट्रेनों से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं. रेलवे से यात्रियों की बड़ी संख्या में यात्रा करने का एक कारण यह भी है कि यह बहुत आरामदायक है. आज हम एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है.
भारतीय रेलवे का एक मात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ती है. बिना वीजा और पासपोर्ट के आपको प्रवेश नहीं दिया जाता है. ऐसे में आपके पास पाकिस्तानी वीज़ा होना चाहिए. यह रेलवे स्टेशन कोई और नहीं बल्कि अटारी है। यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है.
अटारी रेलवे स्टेशन भी भारत में ही आता है. लेकिन यहां जाने के लिए पाकिस्तान की भी इजाजत लेनी पड़ती है. हालांकि, अगर आप इस रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिले तो आपको जेल भी हो सकती है. साथ ही आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. बिना वीजा और पासपोर्ट के पाए जाने पर फॉरेन एक्ट 14 के तहत मामला भी दर्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- रामेश्वर का भावुक कर देने वाला VIDEO हुआ था वायरल, अब राहुल गांधी ने घर बुलाया, साथ में खाया खाना
यदि आप यात्रा कर रहें है तो आपको टिकट खरीदने के लिए पासपोर्ट देना होगा. दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डेमू, जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेनें, समझौता एक्सप्रेस और कुछ यात्री ट्रेनें यहां चलती हैं. फिलहाल यह स्टेशन और समझौता एक्सप्रेस दोनों बंद हैं.
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…