यूटिलिटी

Indian Railway: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास टिकट का किराया घटाया

Railway Fare Update: भारतीय रेलवे ने एसी-3 इकोनॉमी क्लास (टियर 3) का किराया कम करने का आदेश जारी किया. जारी आदेश के मुताबिक, रेलवे कीमत में कमी के बावजूद यात्रियों को सभी सुविधाएं बरकरार रहेंगी. यानि जैसे पहले तकिया-चादर आदि सामान मिलता था. उसमें कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है. . यह फैसला 22 मार्च बुधवार से लागू हो गया है. आदेश के अनुसार जिन यात्रियों ने ऑनलाइन और काउंटर से टिकट बुक किया है, उन्हें पहले से बुक किए गए टिकटों के लिए अतिरिक्त राशि का रिफंड दिया जाएगा. वर्तमान आदेश ने पहले के एक सर्कुलर को वापस ले लिया है जिसमें एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास टिकट का किराया एसी 3-टियर टिकट के किराए के बराबर कर दिया गया था. 

दरअसल, रेलवे ने लगभग 2 साल पहले ही सितंबर 2021 में AC-3 Economy Class की शुरुआत की थी. इसके पीछे रेलवे का उद्देश्य था कि यात्रियों को कम कीमत में ही एसी कोच में यात्रा कराना था. लेकिन इसके बावजूद भी यात्री इसमें सफर की कम दिलचस्पी दिखा रहे थे. जिसे देखते हुए रेलवे ने एसी-3 इकोनॅामी क्लास का किराया पहले से भी 60 से लेकर 70 रुपए प्रति टिकट कम कर दिया है  

AC3 कोच और AC3 इकोनॉमी कोच में क्या अंतर है?

इकोनॉमी AC3 कोच स्लीपर क्लास के यात्रियों को सबसे अच्छी और सस्ती एसी यात्रा प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक सस्ती वातानुकूलित रेल यात्रा सेवा है. इस कोच का टिकट किराया सामान्य एसी3 से 6-7 फीसदी कम है.

ये भी पढ़ें- Indian Railway: इस ट्रेन में हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं, बेहतरीन रेस्टोरेंट और लाइब्रेरी, जानिए कितना है किराया

किराया क्यों कम किया गया है?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एसी 3 कोच में यात्रियों के लिए एसी 3 इकोनॉमी कोच से बेहतर सुविधाएं होती हैं. इसके अलावा, एक सामान्य एसी 3-टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि एसी 3-टियर इकोनॉमी में 80 और अधिक जगह होती है. AC 3-टियर इकॉनमी में बर्थ भी AC 3-टियर की तुलना में पतली होती हैं.

रेलवे में वर्तमान में 11,277 सामान्य एसी 3 कोचों है जिसकी तुलना में 463 एसी 3 इकोनॉमी कोच दिए गए हैं.  रेलवे ने अपनी शुरुआत के पहले साल एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास से 231 करोड़ रुपये कमाए. आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त 2022 तक इन कोचों में 15 लाख लोगों ने यात्रा की, जिससे 177 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

Dimple Yadav

Recent Posts

शी-ट्रंप मुलाकात का लब्बोलुआब: भव्य स्वागत और सीजफायर के बीच कायम रहे पुराने मतभेद

वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…

2 minutes ago

‘विजय सदैव आपके साथ रहे!’ स्क्वैश में कांस्य जीतने पर अमित शाह ने जोशना और वेलवन को दी बधाई

एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य…

20 minutes ago

एशियाई खेल 2026: मैराथन में सावन बर्णवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अमित शाह बोले- ‘जीत के पथ पर दौड़ते रहें’

एशियाई खेल 2026 में सावन बर्णवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा.…

35 minutes ago

एशियाई खेल 2026: महिला राइफल टीम ने जीता रजत, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

एशियाई खेल 2026 में भारत की महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम ने रजत पदक…

46 minutes ago