यूटिलिटी

Indian Railway Rules: नए साल से पहले रेलवे ने बदले अपने कई नियम, अब यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी

Indian Railway: जल्द ही नए साल की शुरूआत होने जा रही है. नए साल की शुरूआत से पहले कई बदलाव भी होने जा रहे है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने कई नियमों में बदलाव किया है, जिन्हें जानना आपके लिए काफी जरूरी है. नही तो आपको परेशानी हो सकती है. रेलवे ने बदलाव किए नियमों को यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी भी कर दिया है.

इन नियमों में किया बदलाव

नए साल से पहले बदले नियमों के मुताबिक अब आपको यात्रा के दौरान सोने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है. जी हां रात 10 बजे के बाद टीटीई आपको परेशान नहीं करेगा. नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद अब टीटीई टिकट चेक नहीं कर सकता है. रात 10 बजे के बाद यात्रा करने के दौरान आप सामूहिक तौर पर बातचीत नहीं कर सकते है. वहीं रात के समय नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटे बंद करनी होंगी.

ये भी पढ़ें- Reliance Jio के इन 5 प्लान में मिलेगा 500GB डेटा, साथ में फ्री नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और अनलिमिटेड कॉल भी

रात्रि के समय तेज आवाज में गाना सुनना वर्जित

रात के समय 10 बजे के बाद किसी भी यात्री को भोजन नहीं परोसा जाएगा. हालांकि कै​टरिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी रह सकती है. बदले नियम के मुताबिक रात के 10 बजे के बाद आप अपनी मीडिल वर्थ खोल सकते है, मीडिल वर्थ खोलने पर कोई आपत्ति नहीं उठा सकता है.  इसके साथ ही रात्रि के समय तेज आवाज में यात्री गाना नहीं सुन सकते है, रेलवे में यात्रा करने के दौरान आप फोन पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकते है. यदि आप ऐसा करते है और किसी यात्री को परेशानी होती है तो आपके खिलाफ वह व्यक्ति शिकायत कर सकता है.

बता दें कि रेलवे ने यह बदलावा इसलिए किए है क्योंकि रेलवे को इन नियमों से संबंधित कई शिकायतें मिल रही थी. जिसके चलते रेलवे ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए इन नियमों को जोड़ा है. रेलवे ने इन नियमों को लागू कर दिया है. यदि आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आपको इन नियमों का खास ध्यान रखना होगा. नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है. रेलवे आपके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago