iPhone 17 Series: एप्पल अपने नए iPhone 17 सीरीज की तैयारी में जुटा है और इस बार लाइनअप पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने वाला है. खबरों के मुताबिक कंपनी सितंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में नए iPhones लॉन्च कर सकती है.
अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 9 सितंबर 2025 को दुनिया iPhone 17 सीरीज से रूबरू होगी. इस बार चार मॉडल आने की उम्मीद है – iPhone 17, नया हल्का iPhone 17 Air, और प्रीमियम मॉडल्स iPhone 17 Pro व iPhone 17 Pro Max.
iPhone 17: पहले से ज्यादा पावरफुल
iPhone 17 बेस मॉडल में इस बार कई ऐसे फीचर मिलने वाले हैं जो पहले सिर्फ Pro सीरीज में होते थे. इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले, ProMotion टेक्नोलॉजी और हमेशा ऑन रहने वाला डिस्प्ले मिलेगा.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A19 चिप और 12GB RAM दी जाएगी. सबसे बड़ा बदलाव कैमरा में है, अब फ्रंट पर 24MP TrueDepth कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बड़ा अपग्रेड होगा. इसकी शुरुआती कीमत करीब 799 डॉलर (लगभग ₹66,000) बताई जा रही है.
iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone
इस बार “Plus” मॉडल की जगह कंपनी iPhone 17 Air ला रही है. इसकी सबसे खास बात है इसकी स्लिम बॉडी, सिर्फ 5.55mm मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और A19 Pro चिप होगी.
फोन में 12GB RAM और एप्पल का खुद का बना हुआ C1 5G मॉडेम दिया जाएगा. हालांकि, इसके रियर में सिर्फ एक ही कैमरा होगा. iPhone 17 Air की कीमत करीब 949 डॉलर (लगभग ₹78,000) रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- New Railway Rule: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब रेल सफर में भी लागू हुए एयरपोर्ट वाले नियम, जानें क्या हुआ बदलाव
iPhone 17 Pro और Pro Max: प्रोफेशनल्स के लिए
प्रीमियम सेगमेंट में iPhone 17 Pro और Pro Max सबसे बड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं. Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा. दोनों फोन नए फुल-विथ कैमरा बार, ऐंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले और मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आएंगे.
कैमरा सेटअप भी काफी दमदार होगा, सभी रियर कैमरे अब 48MP रिज़ॉल्यूशन के होंगे और फ्रंट कैमरा 24MP का मिलेगा. कीमत Pro के लिए 1,049 डॉलर (लगभग ₹86,000) और Pro Max के लिए 1,249 डॉलर (लगभग ₹1,02,000) बताई जा रही है.
कलर और डिज़ाइन ऑप्शंस
एप्पल इस बार रंगों को लेकर भी एक्सपेरिमेंट कर रहा है. iPhone 17 में Purple, Green, Blue, Black और White मिलेंगे. iPhone 17 Air Light Blue, Light Gold, Black और Silver में आएगा. वहीं Pro सीरीज में Silver और Black के अलावा नए Dark Blue और Orange कलर ऑप्शंस भी होंगे.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




