Bharat Express DD Free Dish

कम होने वाली हैं iPhone की कीमतें, खरीदने में न करें जल्दबाजी, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

अगर आप भी नया iPhone खरीदने का सोच रहे है तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि जल्द ही इसकी कीमतों में कटौती होने वाली है. इसके पीछे की वजह है कंपनी के नए सीरीज iPhone 17 का लॉन्च जिसके कारण इसके पुराने फोन्स की कीमतों में गिरावट होगी.

अगर आप भी नया iPhone खरीदने का सोच रहे है तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि जल्द ही इसकी कीमतों में कटौती होने वाली है. इसके पीछे की वजह है कंपनी के नए सीरीज iPhone 17 का लॉन्च जिसके कारण इसकी पुरानी सीरीज iPhone 16 के फोन्स की कीमतों में गिरावट होगी.

हाल ही में Apple ने अपने अपकमिंग इवेंट की तारीख का ऐलान किया है. Awe Dropping इवेंट के नाम से ये इवेंट 9 सितंबर को ऑर्गनाइज होगा. इस इवेंट में Apple, iPhone 17 की फोन सीरीज और ईयरबड्स को लॉन्च करेगा.

लॉन्च होंगे iPhone 17 सीरीज के चार फोन

9 सितंबर को होने वाले इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज के चार फोन- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च कर सकता है. इसके साथ ऐप्पल अपने कई डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू भी करेगा, यानी कुछ पुरानी डिवाइसेस का प्रोडक्शन बंद करेगा, जिसके साथ पुराने फोन्स की किमतों में गिरावट भी आएगी.

iPhone 17 Pro में मिलेंगे दो बड़े अपडेट

पिछले कुछ महीनों से iPhone 17 Pro के कलर वेरिएंट लीक तस्वीरें सामने आती रही हैं. और अब इवेंट के लोगो में ऑरेंज और डार्क ब्लू शेड्स देखने को मिला है. जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा हे की iPhone 17 Pro पांच कलर ऑप्शन में मिल सकता है, जो ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और ओरेंज सकते है.

iPhone 17 Pro में दूसरा बड़ा अपडेट होगा वापर चैम्बर कूलिंग सिस्टम, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा. इवेंट के लोगो को देखकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक तरह से थर्मल हीट मैप जैसा दिख रहा है, जो फोन के नए फीचर का संकेत देता है. हालांकि, यो राज तो 9 सितंबर को ही खुलेगा.

पुराने फोन की कीमत होगी कम

पिछले ट्रेंड्स को देखेते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि Apple इस बार iPhone 15 और iPhone 15 Plus का प्रोडक्शन बंद कर सकता है. हालांकि, आप इन डिवाइसेस को इसके बाद भी खरीद पाएंगे. ये केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलना बंद हो जांएगे, लेकिन दूसरे इ-कोमर्स प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल शॉप्स पर इन फोन्स की सेल जारी रहेगी, जहां आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिलेगा.

ये भी अनुमान है कि हर बार की तरह कंपनी इस बार भी अपने स्टैंडर्ड मॉडल्स को सस्ता करेगी, जिनकी कीमते 10 हजार तक कम की जा सकती है, यानी की iPhone 16 और iPhone 16 plus सस्ते हो सकते है इसलिए फिलहाल के लिए अपको फोन खरीदने में जल्दबाजी नही करना चाहिए.

ये भी पढें:एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 कब होगा लॉन्च, जानिए फोन में क्या है खास?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read