IRCTC: आईआरसीटीसी दे रहा है जन्नत-ए-कश्मीर घूमने का मौका, 6 मई से शुरू होगा टूर, जानिए पूरी जानकारी

IRCTC का कश्मीर टूर पैकेज 6 मई से शुरू हो रहा है. इस टूर पैकेज के सफर की शुरुआत इंदौर से होगी. यह टूर पैकेज 6 दिनों का है जिसमें यात्रियों को श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग घूमने का मौका मिलेगा. आप इस टूर पैकेज को तुरंत बुक कर सकते हैं. इस टूर पैकेज का नाम है जन्नत-ए-कश्मीर. इस टूर पैकेज में यात्री हवाई यात्रा कर श्रीनगर में हाउस बोट का लुत्फ उठा सकेंगे. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेज में देश-विदेश की यात्रा की जाती है. वैसे भी ऐसा पर्यटक कौन होगा जो जीवन में एक बार भी कश्मीर नहीं देखना चाहेगा. अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. दुनिया भर से पर्यटक कश्मीर देखने आते हैं.

इस टूर पैकेज में रहना और खाना फ्री है

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम जन्नत-ए-कश्मीर EX INDORE (WBA036) है. इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC द्वारा मुफ्त की जाएगी. टूर पैकेज में यात्री फ्लाइट मोड से यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग की सैर कराई जाएगी. ये चारों जगहें बेहद खूबसूरत हैं और इन्हें देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं. कश्मीर में डल झील है जहां आप बोटिंग कर सकते हैं. पैकेज 5 रात और 6 दिन का है.

ये भी पढ़ें- Anand Mahindra सिर्फ 1 ही सोशल मीडिया ऐप का करते हैं इस्तेमाल, 1 करोड़ से अधिक हैं फाॅलोअर्स, जानिए इस ऐप का नाम

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 59,300 रुपये का किराया देना होगा. टूर पैकेज में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 44,100 रुपये का किराया देना होगा. वहीं, अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 43,200 रुपये किराया देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग और इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

12 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

25 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

39 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago