Bharat Express DD Free Dish

जियो ने पेश किया सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, ₹100 से भी कम में मिल रही है महीने भर की वैलिडिटी, लेकिन क्या आपके फोन में चलेगा यह प्लान?

महंगे मोबाइल रिचार्ज के दौर में जियो का ₹75 वाला प्लान है, जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है.

आज के दौर में जब मोबाइल रिचार्ज के दाम आसमान छू रहे हैं, तो हर कोई चाहता है कि उसे कम से कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग मिल जाए. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) के पास वैसे तो ढेरों रिचार्ज ऑप्शंस हैं, लेकिन एक प्लान ऐसा भी है जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. महज 75 रुपये में जियो आपको महीने भर के करीब की वैलिडिटी और डेटा-कॉलिंग सब कुछ दे रहा है.

₹75 वाले प्लान में क्या मिलता है?

जियो का यह 75 रुपये वाला रिचार्ज उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो बहुत कम बजट में अपना सिम चालू रखना चाहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 23 दिनों की वैलिडिटी है.

सुविधाओं की बात करें तो इसमें आपको मिलता है:

  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए पूरी तरह ‘अनलिमिटेड’ वॉयस कॉलिंग.
  • डेटा: कुल 2.5GB डेटा. इसमें कंपनी हर रोज 100MB डेटा देती है और साथ में 200MB एक्स्ट्रा डेटा का बैकअप भी मिलता है.
  • SMS: जरूरत पड़ने पर मैसेज भेजने के लिए 50 SMS की सुविधा.
  • अतिरिक्त फायदे: डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बस स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. साथ ही जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है.

इतने सस्ते प्लान के साथ एक शर्त जुड़ी है. जियो का यह 75 रुपये वाला प्लान सिर्फ ‘JioPhone’ यूजर्स के लिए है. अगर आप एक स्मार्टफोन (Android या iPhone) इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके नंबर पर काम नहीं करेगा. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो आज भी जियो का छोटा 4G कीपैड वाला फोन इस्तेमाल कर रहे हैं.

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए क्या है विकल्प?

अगर आप एक रेगुलर स्मार्टफोन यूजर हैं और आपको भी कम बजट वाला कोई प्लान चाहिए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. जियो के पास स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे किफायती बेस प्लान 189 रुपये का है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही पूरे महीने के लिए 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है.

हालांकि यह 75 रुपये वाले प्लान के मुकाबले महंगा जरूर है, लेकिन स्मार्टफोन की जरूरतों को देखते हुए यह जियो का सबसे सस्ता कॉम्बो पैक है.

ये भी पढ़ें: पासवर्ड का खेल खत्म! गूगल-माइक्रोसॉफ्ट ला रहे हैं नई तकनीक, अब आपका चेहरा और अंगूठा ही होगी आपके अकाउंट की चाबी

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read