Bharat Express DD Free Dish

इस एक ट्रिक की मदद से मिलेगा JIO का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 265 रुपये में 80GB 4G और अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio के एक फैमिली पोस्टपेड प्लान की ट्रिक इंटरनेट पर वायरल हो रही है. दावा है कि इसे चार लोगों में बांटने पर हर यूजर का खर्च सिर्फ 265 रुपये आता है, जिसमें 80GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है.

Jio, Recharge Plan, Viral

Jio Cheapest Plan Trick: इन दिनों इंटरनेट पर Jio के एक खास फैमिली पोस्टपेड प्लान की खूब चर्चा हो रही है. दावा किया जा रहा है कि अगर इस प्लान को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चार लोगों के बीच इसका खर्च बांटकर हर यूजर के हिस्से में सिर्फ 265 रुपये प्रति माह आता है. इसी वजह से इसे Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज ट्रिक कहा जा रहा है.

कैसे काम करता है यह प्लान?

यह ऑफर Jio का एक पोस्टपेड फैमिली प्लान है. शुरुआत में यूजर को 449 रुपये वाले बेस प्लान पर शिफ्ट होना होता है. इस प्लान में एक नंबर के लिए 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. लेकिन असली फायदा तब मिलता है जब इसमें अन्य नंबर जोड़े जाते हैं. इस फैमिली प्लान में मुख्य नंबर के साथ तीन अतिरिक्त सिम जोड़े जा सकते हैं. हर नए नंबर के लिए करीब 150 रुपये अतिरिक्त देने होते हैं, और साथ में कुछ अतिरिक्त डेटा भी जुड़ जाता है.

चार लोगों में बांटने पर कितना सस्ता पड़ता है?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे कैलकुलेशन के मुताबिक, जब चार लोग इस प्लान को मिलकर इस्तेमाल करते हैं तो कुल बिल करीब 899 रुपये (बेस + ऐड-ऑन) तक पहुंचता है. टैक्स जोड़ने के बाद यह रकम लगभग 1060 रुपये के आसपास हो जाती है. अब अगर इस पूरे खर्च को चार लोगों में बराबर बांटा जाए तो हर व्यक्ति के हिस्से लगभग 265 रुपये प्रति माह आता है. इसी वजह से इसे बेहद सस्ता और किफायती प्लान माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सोना-चांदी के दामों में फिर गिरावट, निवेशकों पर वैश्विक बाजार का दबाव जारी; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्टस

क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

इस फैमिली प्लान में सभी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है. इसके अलावा, प्लान में कुल मिलाकर लगभग 80GB 4G डेटा का पूल होता है, जिसे सभी यूजर्स मिलकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर यूजर्स 5G नेटवर्क पर हैं तो यह 4G डेटा काफी हद तक बच भी सकता है. इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं जैसे कि 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 50GB Jio Cloud स्टोरेज, और कुछ मामलों में Gemini Pro का फ्री एक्सेस भी.

ध्यान देने वाली बातें

यह एक पोस्टपेड प्लान है यानी इसमें हर महीने रिचार्ज की बजाय बिल भरना होता है. शुरुआत में सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर करीब 575 रुपये जमा कराने पड़ सकते हैं जो बाद में शर्तों के अनुसार वापस मिल सकते हैं. अगर चार लोग मिलकर इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान सामान्य प्रीपेड रिचार्ज की तुलना में काफी सस्ता पड़ सकता है. हालांकि प्लान लेने से पहले Jio की मौजूदा शर्तों और ऑफर्स की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read