JKBOSE 11th Result 2025: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) आज, 24 मई 2025 को कक्षा 11वीं का परिणाम घोषित करेगा. सचिव गुलाम हसन शेख ने बताया कि परिणाम रात 10 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbose.nic.in या www.jkresults.nic.in पर देख सकते हैं.
परीक्षा की डिटेल्स
- कक्षा 11वीं की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गईं:
- सॉफ्ट जोन इलाकों में 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक परीक्षा हुई.
- हार्ड जोन इलाकों में 22 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक परीक्षा संपन्न हुई.
JKBOSE 11वीं परिणाम 2025 कैसे देखें?
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbose.nic.in पर जाएं.
- मुख्य मेनू में “Result” टैब पर क्लिक करें.
- अपनी डिवीजन (जम्मू या कश्मीर) चुनें.
- “JKBOSE 11th Annual Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करें और अपना परिणाम देखें.
- मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:
- इंटरनेट न होने पर छात्र अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
- मैसेज ऐप खोलें.
- टाइप करें: JKBOSE11 [अपना रोल नंबर]
- इसे 5676750 नंबर पर भेजें.
- आपके विषयवार अंक मैसेज के जरिए वापस मिल जाएंगे.
पासिंग क्राइटेरिया
- प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक आवश्यक हैं.
- जिन विषयों में प्रैक्टिकल भी था, वहाँ थ्योरी में 70 में से कम से कम 23 और प्रैक्टिकल में 30 में से 10 अंक लाना जरूरी है.
- यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो जुलाई 2025 में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है, जिसका परिणाम अगस्त में आएगा.
छात्रों से अनुरोध है कि वे किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट देखें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



