Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर! तुरंत करवा लें ये काम वरना अटकेगी बुकिंग और सब्सिडी

गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. आज 16 अगस्त इसकी अंतिम तिथि है, और यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को अगले दिन से गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है.

LPG Connection Update

LPG Connection Update-bharat express

LPG e-KYC: अगर आपके घर में भी रसोई गैस का इस्तेमाल होता है और आपने अब तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज यानी 16 अगस्त गैस सिलेंडर से जुड़ी ई-केवाईसी करवाने की आखिरी डेडलाइन है. अगर आप आज यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो कल यानी 17 अगस्त से आप अपने लिए नया गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे.

क्या पूरी तरह बंद होगा कनेक्शन?

इस अपडेट को लेकर कई लोगों के मन में यह डर है कि शायद उनका गैस कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. ऑयल कंपनियों ने साफ किया है कि आपका कनेक्शन कैंसिल नहीं होगा. हालांकि, जब तक आप ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते, तब तक आप गैस सिलेंडर की बुकिंग और उसकी डिलीवरी नहीं ले पाएंगे. जैसे ही आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, आपको दोबारा सामान्य रूप से सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा.

कैसे घर बैठे पूरी करें e-KYC?

ग्राहकों की सुविधा के लिए तेल कंपनियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए हैं.

  • पहला विकल्प है कि आप इंडेन, एचपी या भारत गैस (जिसकी भी आपके पास एजेंसी हो) का आधिकारिक मोबाइल ऐप अपने फोन में डाउनलोड करें. ऐप के अंदर जाकर आप फेस वेरिफिकेशन की मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप में अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें.
  • वहीं दूसरा तरीका है कि अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई परेशानी आ रही है, तो आप सीधे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए आपकी ई-केवाईसी पूरी कर दी जाएगी. इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका चालू मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि बुकिंग से जुड़ा हर अपडेट उसी नंबर पर आता है.

ये भी पढ़ें- फर्जीवाड़े से रहें सावधान: जान लें जनगणना के सभी 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

गैस बुकिंग के नए नियम

सरकार और ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बुकिंग के नियमों में भी बड़े बदलाव किए हैं. अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती है. इसके अलावा, रीफिलिंग के नियमों को भी तय किया गया है ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद ही अगला सिलेंडर बुक हो पाएगा, जबकि शहरी इलाकों में इसके लिए 25 दिनों का अंतराल तय किया गया है. इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत अपनी ई-केवाईसी का काम पूरा करवा लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital