Bharat Express DD Free Dish

LPG Price Hike: 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर की कीमत में क्या हुआ बदलाव

1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतों में 15-16 रुपये की बढ़ोतरी हुई. घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जस के तस हैं.

LPG price today, LPG Price Hike, LPG price update

LPG price today, LPG Price Hike, LPG price update

LPG Price Hike: दशहरे से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 1 अक्टूबर 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा करने का फैसला किया है. वहीं, 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह बढ़ोतरी उन चार बार की कटौतियों के बाद आई है जो पहले साल में की गई थीं.

कितनी हुई कीमत

  • दिल्ली: यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,595.50 रुपये हो गई है. सितंबर में यह 1,580 रुपये थी.
  • कोलकाता: कोलकाता में अब 1,700 रुपये देने होंगे, पहले 1,684 रुपये था.
  • मुंबई: मुंबई में कीमत बढ़कर 1,547 रुपये हो गई है, सितंबर में 1,531 रुपये थी.
  • चेन्नई: चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,754 रुपये हो गई है, 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

इससे पहले, 1 सितंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 51.50 रुपये की कटौती की गई थी. अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में भी 19-kg कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कमी की गई थी. अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच दिल्ली में 19-kg सिलेंडर की कीमत में कुल 138 रुपये, कोलकाता में 144 रुपये, मुंबई में 139 रुपये और चेन्नई में 141.5 रुपये की कमी हुई थी.

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

जहां कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, वहीं 14-kg घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में इसका रेट 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये ही है. 8 अप्रैल 2025 को इन सिलेंडरों के दाम में आखिरी बदलाव किया गया था.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम और क्या है ताजा रेट

कीमत बढने का कारण

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत या इंडियन रुपये की स्थिति में बदलाव आता है, तो कंपनियां नए रेट लागू करती हैं. यही वजह है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है.

वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को असर पड़ेगा क्योंकि ये संस्थान अपने खाना पकाने और अन्य कामों में यही गैस इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा घरेलू सिलेंडर की कीमत जस की तस रहने से आम घरों पर फिलहाल कोई असर नहीं होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read